पूर्वी लंदन के भारतीय रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 5 लोग झुलसे; 2 की हालत नाज़ुक

Author Picture
Published On: 25 August 2025

विश्व | पूर्वी लंदन के इलफोर्ड इलाके में स्थित ‘इंडियन अरोमा रेस्टोरेंट’ में अचानक आग लग गई, जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को मौके पर मौजूद लंदन एम्बुलेंस सेवा के पैरामेडिक्स ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक पुरुष और एक महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद पुलिस ने आगजनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई शुरू की और15 वर्षीय एक किशोर और 54 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पूर्वी लंदन के एक भारतीय रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने दहशत फैला दी। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद आगजनी की आशंका जताई गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रेस्तरां में लगी आग

पूर्वी लंदन के एक भारतीय रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना के बाद स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि दो और लोग इस हादसे के दौरान मौजूद थे, जो अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल से चले गए और उनकी पहचान की जा रही है। आग से रेस्तरां को भारी नुकसान हुआ है।

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, CCTV फुटेज में चेहरा ढके कुछ लोगों को रेस्टोरेंट में घुसते और आग लगने से पहले ज़मीन पर तरल पदार्थ डालते हुए देखा गया है। लंदन एम्बुलेंस सेवा के अनुसार, इस हादसे में 5 लोग झुलसने और दम घुटने से प्रभावित हुए, जिनमें से 2 को बड़े ट्रॉमा सेंटर और 3 को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं, लंदन अग्निशमन सेवा ने कहा है कि वह आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

2 गिरफ्तार

पूर्वी लंदन के इंडियन अरोमा रेस्टोरेंट में आगजनी की घटना के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस की सेंट्रल स्पेशलिस्ट क्राइम नॉर्थ यूनिट के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मार्क रोजर्स ने बताया कि मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर जान को खतरे में डालने के इरादे से आगजनी करने का संदेह है और वे पुलिस हिरासत में हैं।

उन्होंने कहा कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है, ताकि घटना के बाद पूरे सप्ताहांत वुडफोर्ड एवेन्यू स्थित गैंट्स इलाके में, जहां रेस्टोरेंट है, भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp