डोनाल्ड ट्रंप ने जापान की PM ताकाइची से की मुलाकात, आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को मिली नई दिशा

Author Picture
Published On: 28 October 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एशिया यात्रा के दूसरे दिन जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में उनका स्वागत किया और कहा, “यह तो बहुत मजबूत हैंडशेक है,” जिससे माहौल खुशनुमा हो गया। इस औपचारिक बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार, सुरक्षा सहयोग और दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति को लेकर दो महत्वपूर्ण समझौते किए। इनमें पहला समझौता “नए स्वर्ण युग” के नाम से जाना जा रहा है, जिसके तहत जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करेगा और इसके बदले में 15% शुल्क दर लागू की जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टोक्यो में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मुलाकात की और उनकी “मजबूत हैंडशेक” की तारीफ की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और दुर्लभ खनिजों पर दो बड़े समझौते किए। प्रधानमंत्री ताकाइची ने ट्रंप के एशिया में शांति प्रयासों की सराहना की।

ट्रंप ने जापान की PM से की मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मुलाकात की, जिसमें दोनों नेताओं ने व्यापार और दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के दो बड़े समझौते किए। प्रधानमंत्री ताकाइची ने इसे “जापान-अमेरिका गठबंधन का नया स्वर्ण युग” बताते हुए ट्रंप की थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष में शांति स्थापित करने की भूमिका की भी सराहना की। यह मुलाकात ट्रंप के मलेशिया में ASEAN सम्मेलन में भाग लेने और कंबोडिया-थाईलैंड शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद हुई।

ट्रंप का टोक्यो में हुआ स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टोक्यो पहुंचने से पहले जापान के सम्राट नरुहितो से मुलाकात की और इनका स्वागत भी हुआ। आकासाका पैलेस में आयोजित औपचारिक समारोह में दोनों नेताओं ने गार्ड ऑफ ऑनर की समीक्षा की और अधिकारियों से मुलाकात की। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका के साथ आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। ट्रंप के साथ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री मार्को रुबियो, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट, वाणिज्य सचिव हावर्ड लुटनिक, व्यापार प्रतिनिधि और प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट शामिल थे। यह ट्रंप की एशिया यात्रा का दूसरा पड़ाव है, और इसके बाद वे सियोल (दक्षिण कोरिया) जाएंगे, जहां एपीईसी शिखर सम्मेलन में व्यापार, सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा होगी।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp