नाइजीरिया में हुआ नाव हादसा, 31 की मौत; कई लापता

Author Picture
Published On: 4 September 2025

उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक भीषण नाव हादसा हुआ है। जिसमे, एक नाव नदी में पेड़ की डाल से टकराकर पलट गई, जिसके कारण कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं ताकि लापता लोगों को खोजा जा सके और प्रभावितों को मदद पहुंचाई जा सके। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।

उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक दर्दनाक नाव हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, एक नाव नदी में पेड़ की डाल से टकरा गई, जिससे वह पलट गई। इस दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

नाइजीरिया में हुआ नाव हादसा

नाइजीरिया के नाइजर राज्य के बोरगु क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ, जब करीब 90 लोगों से भरी एक ओवरलोडेड नाव तेज बहाव में बहते हुए नदी में पेड़ के तने से टकरा गई और पलटकर गहरे पानी में डूब गई। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी हुसैनी इसाह ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस कारण हादसे का असर और भी गंभीर हो गया। इस दौरान नाव में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कई लोग लापता हो गए, जबकि राहत व बचाव कार्य जारी है।

ओवरलोडिंग बनी वजह

नाइजीरिया में बारिश के मौसम के दौरान नाव दुर्घटनाएं आम हो जाती हैं, खासकर दूरदराज के इलाकों में। इस दुर्घटना की बड़ी वजह नाव की ओवरलोडिंग हैं, नावों का खराब रखरखाव और सुरक्षा उपायों की कमी हैं। अधिकतर नावें क्षमता से ज्यादा लोगों को लेकर चलती हैं और उनमें लाइफ जैकेट जैसे सुरक्षा उपकरण नहीं होते, जिससे हादसों में जान-माल का नुकसान बढ़ जाता है। गौरतलब है कि पिछले महीने सोकोतो राज्य में भी एक नाव पलटने से 25 लोग लापता हो गए थे।

राहत और बचाव जारी

नाइजीरिया में हुए नाव हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान तेज़ी से चल रहा है। राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी हुसैनी इसाह ने बताया कि अब तक 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। हालांकि, लापता लोगों की सटीक संख्या का अभी अनुमान नहीं लगाया जा सका है क्योंकि खोज और बचाव कार्य लगातार जारी है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp