रूस में बड़ा हादसा, अंगारा एयरलाइन का An-24 विमान क्रैश; 5 बच्चों समेत 50 लोग थे सवार

Author Picture
Published On: 24 July 2025

विश्व | रूस के अमूर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और बड़ा हादसा सामने आया है। पूर्वी रूस के अमूर इलाके में एक An-24 यात्री विमान क्रैश हो गया। यह विमान अचानक रडार से गायब हो गया था, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में 50 लोग सवार थे, जिनमें 43 यात्री और 7 क्रू मेंबर शामिल थे। इनमें 5 छोटे बच्चे भी बताए जा रहे हैं। हादसे की जगह घने जंगलों में बताई जा रही है, जहां बचाव कार्य जारी है।

रूस के अमूर क्षेत्र में बड़ा हवाई हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, पूर्वी रूस के अमूर इलाके में An-24 यात्री विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि यह विमान अचानक रडार से गायब हो गया था, जिसके बाद खोज और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया।

 

अंगारा एयरलाइन का विमान क्रैश

रूस की स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने पुष्टि की है कि हादसे की जगह का पता चल चुका है। एक बचाव हेलीकॉप्टर ने घने जंगलों में विमान के जलते हुए मलबे को देखा। बताया जा रहा है कि विमान में कुल 50 लोग सवार थे, जिनमें 43 यात्री शामिल थे। इन यात्रियों में 5 छोटे बच्चे भी थे, जबकि विमान में 7 क्रू मेंबर मौजूद थे। यह एयरलाइन ‘अंगारा (Angara)’ का यह विमान अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर जा रहा था, जो चीन की सीमा के पास स्थित है। उड़ान के दौरान, लैंडिंग से ठीक पहले विमान का संपर्क रूस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया। संपर्क टूटने के बाद से ही विमान का कोई पता नहीं चल पा रहा था।

रेस्क्यू जारी

हादसे में किसी के जीवित बचने की संभावना अब बेहद कम हो गई है। फिलहाल, लाशों की तलाश और उनकी पहचान का काम जारी है। रूस के कई हिस्सों, विशेषकर साइबेरिया और सुदूर पूर्वी क्षेत्रों में, अब भी दशकों पुराने मॉडल के विमान उड़ान भरते हैं। इनमें An-24 जैसे विमान भी शामिल हैं, जो पहले भी कई बार हादसों का शिकार हो चुके हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp