थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद गंभीर रूप ले लिया। थाई सेना ने दावा किया कि कंबोडिया के हमलों में दो थाई सैनिक मारे गए और चार घायल हुए। इसके जवाब में थाई वायुसेना ने लड़ाकू विमान तैनात कर कंबोडियाई सैन्य ढांचों पर हवाई कार्रवाई शुरू की। थाई आर्मी प्रवक्ता विनथाई सुवारी के अनुसार, नाम युएन जिले के चोंग बोक क्षेत्र में थाई सैनिकों पर सपोर्टिंग फायर वेपन्स से हमला किया गया, जबकि इससे पहले चोंग एन मा क्षेत्र में कंबोडिया ने छोटे और अप्रत्यक्ष हथियारों से गोलीबारी की। थाई पक्ष ने इसे रूल्स ऑफ एंगेजमेंट के तहत जवाबी कार्रवाई बताया।
थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर तनाव बढ़ गया है और हालात युद्ध जैसे हो गए हैं। थाई सेना ने बताया कि कंबोडियाई हमलों में दो थाई सैनिक मारे गए और चार घायल हुए। इसके जवाब में थाई वायुसेना ने लड़ाकू विमान तैनात कर कंबोडियाई सैन्य ढांचों पर हवाई कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीमा पर बढ़ा तनाव
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। रॉयल थाई एयरफोर्स (RTAF) ने कहा कि सैनिकों की मौत और “राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधे खतरे” के कारण उन्होंने हवाई हमले शुरू किए। RTAF प्रवक्ता जककृत थम्माविचाई ने बताया कि ऑपरेशन का उद्देश्य कंबोडिया की सैन्य क्षमताओं को कम करके नागरिकों और सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वहीं, कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने आरोप लगाया कि थाई सेना ने सुबह 5:04 बजे पहले हमला किया और टैंकों से तमोअन थोम मंदिर, 5 मकारा क्षेत्र और प्रसिद्ध प्रीह विहार मंदिर के आसपास फायरिंग की।
New clashes between #Thailand and #Cambodia along the border
1 Thai soldier dead
Thailand accuse Cambodia of bombing, retaliating with F16 strikes inside Cambodia #War #Asia pic.twitter.com/O7ozCyv5XM
— 𝗪𝗼𝗿𝗹𝗱 𝗪𝗮𝗿 𝗔𝗴𝗮𝗶𝗻 (@WorldWarAgain) December 8, 2025
सीमा पर बने खतरनाक हालात
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद के बीच, कंबोडिया ने पूरे दिन कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत शांति बनाए रखने की नीति पर कायम रहने का दावा किया। कंबोडिया ने यह मामला आसियान ऑब्जर्वर टीम को भेजा है और जांच की मांग करने की तैयारी में है। दोनों देशों की सेनाएँ एक-दूसरे पर लगातार उकसावे और पहले हमला करने का आरोप लगा रही हैं, जिससे दक्षिण-पूर्व एशिया में बड़े सैन्य संघर्ष का खतरा बढ़ गया है।
