सरसों के तेल का उपयोग स्वास्थ्य और त्वचा के लिए कई सालों से किया जा रहा है। माना जाता है कि शरीर पर सरसों का तेल लगाने से मसाज का प्रभाव बढ़ता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, उम्र के बढ़ते लक्षण कम होते हैं और झाइयां भी दूर होती हैं। कुछ स्थानों पर लोग नहाने के तुरंत बाद सरसों का तेल त्वचा पर लगाते हैं ताकि इसके फायदे अधिक प्रभावशाली हों।
सर्दियों में शरीर की देखभाल के लिए सरसों का तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, नहाने से पहले या बाद में तेल लगाने के असर में अंतर है। अगर सरसों का तेल नहाने से पहले लगाया जाए, तो यह शरीर की गर्माहट बनाए रखने और रक्त संचार बढ़ाने में मदद करता है,
सरसों का तेल
- अगर आप नहाने से पहले शरीर की सरसों के तेल से मालिश करेंगे तो यह जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। सरसों का तेल हड्डियों को भी मजबूत बनाता है, इसलिए जिन्हें अक्सर मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द रहता है, वे इसे नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सरसों के तेल में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। नहाने से पहले शरीर पर सरसों का तेल लगाने और नियमित मालिश करने से झुर्रियों और फाइन लाइनों से छुटकारा मिल सकता है। यह त्वचा को कसाव देता है और स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाता है।
- सरसों के तेल में एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुहांसों और फोड़े-फुंसियों से बचाव में मदद कर सकते हैं। नहाने से पहले शरीर पर सरसों के तेल से मालिश करने से यह एंटीफंगल भी करता है, जिससे फंगल संक्रमण नहीं फैलता और त्वचा की सुरक्षा होती है।
- अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान है, तो नहाने से पहले शरीर की सरसों के तेल से मालिश करना फायदेमंद हो सकता है। सरसों का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है और इसे मुलायम बनाता है। रोजाना नहाने से 1-2 घंटे पहले सरसों का तेल लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और स्किन हाइड्रेट रहती है।
सरसों का तेल कैसे लगाएं?
- नहाने से पहले शरीर पर सरसों का तेल लगाना काफी फायदेमंद होता है।
- इसके लिए आप सरसों का तेल लें और इसे अपनी पूरी बॉडी पर लगाएं।
- अब हल्के हाथों से मालिश करें।
- फिर एक से दो घंटे तक स्किन को ऐसे ही छोड़ दें और फिर नहा लें।
- लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि आपको साबुन का इस्तेमाल नहीं करता है। इससे स्किन से सरसों का तेल सारा निकल जाएगा।
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है।
