कॉटन सूट की करनी है खरीदारी, इन सस्ते बाजारों में मिलेगी लेटेस्ट वैरायटी

Author Picture
Published On: 13 August 2025

सूट पहनना लगभग हर लड़की को पसंद होता है। यह एक ऐसा आउटफिट है जो हमें कंफर्टेबल रखने का काम करता है। इसे पहन कर आप कभी भी कहीं भी जा सकते हैं क्योंकि यह लुक को हमेशा खूबसूरत ही बना कर रखता है। घर से लेकर ऑफिस तक आप इसे कभी भी पहन सकते हैं।

हर महिला को अपने पास कपड़ों का बेहतरीन कलेक्शन रखना अच्छा लगता है। अगर आपको सूट खरीदना है तो सस्ती और अच्छी मार्केट की जानकारी होना बहुत जरूरी है। दिल्ली में कुछ ऐसे बाजार हैं, जहां पर आप बहुत ही कम कीमत में एक से बढ़कर एक कॉटन के सूट खरीद सकते हैं। चलिए आज हम आपको इन बाजारों के बारे में बताते हैं।

दिल्ली का इंद्रलोक बाजार

अगर आप कॉटन सूट खरीदना चाहते हैं तो दिल्ली का इंद्रलोक मार्केट बेस्ट रहेगा। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक सूट खरीदने को मिलेंगे। आप रेडीमेड से लेकर फैब्रिक सब कुछ यहां से खरीद सकते हैं। इस मार्केट में ₹300 की शुरुआत से ₹1000 तक में आपको एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी।

कतरन मार्केट

सस्ती शॉपिंग करना चाहते हैं तो कतरन मार्केट भी बेस्ट रहेगा। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मौजूद ये मार्केट अपने सस्ते और बेस्ट क्वालिटी के कपड़ों के लिए पहचाना जाता है। यहां आपको बहुत ही कम कीमत में एक से बढ़कर एक कपड़े मिल जाएंगे। आप चाहे तो यहां से फैब्रिक की खरीदी भी कर सकती हैं। 400 से ₹800 के बजट में यहां काफी कुछ मौजूद है।

गांधीनगर मार्केट

यह दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है जो कॉटन सूट के लिए काफी फेमस है। यहां आपको इंडियन कपड़े काफी आसानी से मिल जाएंगे।सही डिजाइन और कलर देखकर आप इनकी खरीदी कर सकती हैं। यहां आपको हर पैटर्न मिल जाएगा जो आपको पसंद आएगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp