भोपाल | मध्य प्रदेश (MP) का स्वाद लोगों की जुबान पर ऐसा चढ़ता है कि फिर कभी नहीं उतरता। यह मिलने वाले स्वादिष्ट पकवान अक्सर लोगों का दिल जीत लेते हैं। स्थानीय लोगों तक तो ठीक है भारी पर्यटकों में भी यहां के व्यंजनों की खास मांग देखने को मिलती है। बाहर से लोग मध्य प्रदेश घूमने आते हैं तो अलग-अलग व्यंजनों को चखना चाहते हैं।
मध्य प्रदेश में आपको कई सारे पारंपरिक पकवान खाने को मिल जाएंगे, लेकिन इनके अलावा कुछ स्ट्रीट फूड भी हैं जो बहुत प्रसिद्ध हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में बताते हैं जिन्हें आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। अगर मध्य प्रदेश जाने का प्लान है तो एक बार इन्हें जरूर चखें।
पोहा
मध्य प्रदेश के लोगों को सुबह की चाय के बाद अगर किसी चीज की याद आती है तो वह पोहा ही है। वह जलेबी यहां के सबसे मशहूर नाश्ते में से एक है। वैसे तो यह आपके पूरे भारत में मिल जाएगा लेकिन यह निकला मध्य प्रदेश से ही है। खिले हुए पोहे हरी मिर्च, कड़ी पत्ते, प्याज के साथ तैयार किए जाते हैं। मध्य प्रदेश के किसी भी स्टॉल पर आपको यह मिल जाएगा।
सीक कबाब
मध्य प्रदेश में आपको मुगल व्यंजनों का गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। सीक कबाब मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यंजनों में से एक है। अगर आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं तो कीमा बनाए हुए मीट को एक सिख के चारों ओर लपेटकर कोयले की आग पर बनाए गए इस व्यंजन को खा सकते हैं।
चक्की की शाक
यह राजस्थानी स्वाद से प्रभावित एक स्वादिष्ट व्यंजन है, जो आपका दिल जीत लेगा। यह मसालेदार भारतीय ग्रेवी में उबले गए आटे से बना एक स्वादिष्ट व्यंजन है। त्योहारों के मौके पर ऐसे साइड डिश के रूप में खाया जाता है। इसे दही के साथ अच्छी तरह से बनाया जाता है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में यह काफी मशहूर है।
मालपुआ
अगर स्वादिष्ट पकवानों की बात निकली है तो मालपुआ को कैसे भूल सकते हैं। आटे से तैयार कर इसे घी में तलकर चीनी की चाशनी में डुबाया जाता है। ऊपर से इस पर केसर और पिस्ता डाला जाता है। लोग इसे रबड़ी के साथ खाना बहुत पसंदकरते हैं।
मावा बाटी
मध्य प्रदेश में बनने वाले मावा बाटी बहुत ही अनोखी मिठाई है। देखने में बड़े से गुलाब जामुन की तरह लगती है लेकिन खाने में कुरकुरी होती है। इसे मावे और सूखे मेवे के साथ मिक्स कर बनाया जाता है। इसके बाद इसे डीप फ्राई किया जाता है और चाशनी में भिगोया जाता है। कुछ जगह इस नारियल पाउडर से भी सजाया जाता है।
