शरीर के छोटे संकेतों को न करें नजरअंदाज, ये बड़ी बीमारियों की हो सकती हैं शुरुआत

Author Picture
Published On: 6 October 2025

हमारा शरीर हमें अक्सर संकेत देता है जब कहीं परेशानी हो रही होती है। अगर इन संकेतों को समय रहते पहचाना जाए तो बीमारी बढ़ने से रोका जा सकता है। लेकिन अक्सर लोग इन लक्षणों को हल्का समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं कुछ सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण संकेत, जो स्वास्थ्य समस्या का इशारा कर सकते हैं।

त्वचा पर सफेद धब्बे

अगर त्वचा पर सफेद धब्बे दिखाई दें, तो यह सिर्फ त्वचा की समस्या नहीं है। यह अक्सर विटामिन बी12 की कमी, ऑटोइम्यून रोग या तनाव और खराब लाइफस्टाइल का संकेत हो सकता है।

रात में पैरों में जलन या सुन्नपन

सोते समय पैरों में जलन या सुन्नपन महसूस होना खतरनाक संकेत हो सकता है। यह आमतौर पर नर्व डैमेज या विटामिन बी12 की कमी के कारण होता है। डायबिटीज के मरीजों में इसे पेरिफेरल न्यूरोपैथी कहा जाता है।

मुंह से लगातार दुर्गंध

ब्रश करने के बाद भी दुर्गंध आ रही हो, तो यह केवल ओरल हाइजीन की समस्या नहीं है। यह अपच, एसिड रिफ्लक्स या लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।

हाथ-पैरों का लगातार ठंडा रहना

अगर हाथ और पैर मौसम सामान्य होने पर भी ठंडे रहते हैं, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन या थायरॉइड की समस्या की ओर इशारा कर सकता है।

अचानक नमक खाने की इच्छा

अचानक नमक या नमकीन चीजें ज्यादा खाने की इच्छा होना मिनरल लॉस या एड्रनल फटीग का लक्षण हो सकता है।बार-बार आंख फड़कना नींद की कमी, मैग्नीशियम की कमी या नर्व सिस्टम में स्ट्रेस का संकेत है। इसे नजरअंदाज न करें।

वयस्कों में अचानक एक्ने निकलना हार्मोनल इंबैलेंस या पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम का संकेत हो सकता है।

अनियमित बाउल मूवमेंट

मल त्यागने की आदतों में अचानक बदलाव गट हेल्थ या लिवर फंक्शन की समस्या की ओर इशारा करता है।

कान में घंटी या सीटी जैसी आवाज आना तनाव, नर्व्स में सूजन या विटामिन बी12 की कमी से जुड़ा हो सकता है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp