इन 5 स्वादिष्ट साउथ इंडियन व्यंजनों के साथ लें बारिश का आनंद, दिल जीत लेगी ये रेसिपीज

Author Picture
Published On: 9 July 2025

नई दिल्ली | बारिश का संभावना मौसम अपने साथ खुशियों की बहार लेकर आता है। इस मौसम में लोगों को घूमने फिरने और स्वादिष्ट व्यंजन खाना भी बहुत पसंद आता है। मानसून के ठंडे मौसम में लोगों की फूड चॉइस बदल जाती है और वह गरमा गरम स्वादिष्ट चीज खाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को पकौड़े और टिक्की अच्छे लगते हैं, तो कुछ लोग ऐसे होते हैं जो स्वादिष्ट और हेल्दी खाना पसंद करते हैं।

अगर आप उन लोगों में से हैं जो स्वादिष्ट और हेल्दी खाना खाना चाहते हैं, तो साउथ इंडियन व्यंजन सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपको दाल मसाले और सब्जियों से बने हुए व्यंजन खाने को मिलेंगे। यह इस मौसम के लिए बिल्कुल परफेक्ट होते हैं। चलिए आज आपको कुछ स्वादिष्ट साउथ इंडियन व्यंजनों के बारे में बता देते हैं।

सांभर चावल

आप गरमा गरम मसालेदार साउथ इंडियन सांभर के साथ चावल खा सकते हैं। यह सांभर दाल कद्दू गाजर बीस और सब्जियों की मदद से तैयार किया जा सकता है। इसमें डाली गई इमली स्वाद को और भी बेहतरीन कर देती है।

नारियल दूध और वेजिटेबल पुलाव

स्वादिष्ट वेजिटेबल पुलाव नारियल के दूध के साथ बिल्कुल सही लगता है। बासमती चावल को गाजर, मटर और बीन्स के साथ मलाईदार नारियल के दूध में पकाया जाता है। यह बहुत ही क्रीमी स्वाद देता है।

टमाटर की रसम और पापड़

यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन टमाटर की रसम एक बहुत ही स्पाइसी साउथ इंडियन सूप है जो टमाटर, काली मिर्च, इमली और रसम पाउडर से बनाया जाता है। इसमें जीरा, लाल मिर्च, कड़ी पत्ता, घी और सरसों के बीज का तड़का लगाया जाता है। कुरकुरे पापड़ के साथ यह बहुत अच्छा लगेगा।

अवियल

आप में से बहुत से लोग इस डिश का नाम पहली बार सुन रहे होंगे। यह रंग बिरंगी और हेल्थी डिश है जो रतालू, गाजर, कच्चे केले और सब्जियों से बनाई जाती है। इन्हें नरम होने तक पकाया जाता है और फिर नारियल के तेल और करी पत्ते से यह खुशबूदार हो जाता है। इसे चावल और पराठे के साथ खा सकते हैं।

बीसीबेलेनाथ

यह कर्नाटक की बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जो बारिश के लिए बेस्ट रहेगी। इसे तुअर की दाल, चावल, गाजर और मटर जैसी सब्जियों के साथ बनाया जाता है। मसाले से पकाने के बाद यह बहुत स्वादिष्ट लगता है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp