चीज गार्लिक ब्रेड, चाय के साथ परफेक्ट स्नैक

Author Picture
Published On: 9 October 2025

जब कभी शाम को चाय या कॉफी के साथ कुछ स्वादिष्ट और हल्का खाने का मन करे, तो चीज गार्लिक ब्रेड से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसका नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम ये ब्रेड हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। इसका मज़ा घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा लिया जा सकता है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान होता है। न इसमें ज़्यादा समय लगता है और न ही कोई बहुत खास सामग्री चाहिए।

आजकल बाज़ार में अलग-अलग तरह की गार्लिक ब्रेड मिलती है, लेकिन घर की बनी चीज़ गार्लिक ब्रेड का स्वाद कुछ और ही होता है। आप इसे बच्चों के लिए स्नैक के तौर पर, पार्टी में स्टार्टर की तरह या फिर खुद के लिए मूड फ्रेश करने के लिए बना सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आप अपने हिसाब से चीज़ और गार्लिक का फ्लेवर सेट कर सकते हैं। आइए सीखते हैं चीज़ गार्लिक ब्रेड बनाने का आसान तरीका।

सामग्री

  • 1 ब्रेड (बगेट या सैंडविच ब्रेड)

  • 3-4 लहसुन की कलियाँ (कद्दूकस की हुई)

  • 2 बड़े चम्मच बटर (पिघला हुआ)

  • 1 कप मोज़रेला चीज़ (कद्दूकस किया हुआ)

  • 1 छोटा चम्मच मिक्स हर्ब्स या ओरिगेनो

  • ½ छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स (ऑप्शनल)

  • नमक स्वाद अनुसार

बनाने की विधि

  1. गार्लिक बटर तैयार करें: एक छोटे बाउल में पिघला हुआ बटर, कद्दूकस किया हुआ लहसुन, नमक और हर्ब्स अच्छी तरह मिला लें। इससे ब्रेड में बढ़िया फ्लेवर आएगा।

  2. ब्रेड काटें और लगाएँ: ब्रेड को मोटे स्लाइस में काट लें। हर स्लाइस पर गार्लिक बटर का मिश्रण अच्छे से फैलाएँ ताकि हर बाइट में स्वाद भरपूर आए।

  3. चीज़ डालें: अब हर स्लाइस पर मोज़रेला चीज़ छिड़कें। अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा ओरिगेनो और चिली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं।

  4. बेक या टोस्ट करें: अब ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें और ब्रेड स्लाइस को 8–10 मिनट तक बेक करें। अगर ओवन नहीं है तो आप इसे नॉनस्टिक तवे पर ढककर धीमी आंच पर सेक सकते हैं जब तक चीज़ पिघल न जाए और ब्रेड कुरकुरी न हो जाए।

  5. सर्व करें: गरमागरम ब्रेड को काटकर प्लेट में सजाएँ और अपनी पसंद की डिप या सॉस के साथ सर्व करें।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp