नारियल ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल मिठाइयों में अक्सर किया जाता है। नारियल से बनी हुई मिठाइयां हर किसी को पसंद भी आती है। इसकी बर्फी लड्डू यहां तक की कैंडी भी बनाई जाती है। नारियल कैंडी की बात सुनकर आप में से कई लोगों को अपना बचपन याद आ गया होगा। यह एक ऐसी स्वीट डिश है जो बच्चों से लेकर बड़े सभी लोगों को पसंद आती है।
नारियल कैंडी का मीठा और खुशबूदार स्वाद किसी का भी दिल जीत सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर पर तैयार हो जाती है। अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो चलिए आपको कोकोनट कैंडी बनाने की आसान सी रेसिपी बता देते हैं।
सामग्री
कोकोनट कैंडी बनाने के लिए आपको 2 कप नारियल का बुरा, आधा कप पानी, एक कप चीनी, एक चम्मच घी, आधा चम्मच इलायची पाउडर, फूड कलर अगर आपकी इच्छा हो तो लाल,पीला, हरा कोई भी रंग ले सकते हैं। सजावट के लिए पिस्ता बादाम के टुकड़े।
कैसे बनाएं
- सबसे पहले आपको एक कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करनी होगी। यह चाशनी हमेशा एक तार की होनी चाहिए। अगर यह ज्यादा गाड़ी बन जाएगी तो कैंडी हार्ड हो जाएगी और ढीली रहेगी तो चाशनी में सेट नहीं होगी।
- चाशनी तैयार होने के बाद उसमें इलायची पाउडर और नारियल का बूरा मिक्स कर दें। अब आपको गैस को धीमी आंच पर कर अच्छे से चलते हुए मिक्स करना। आप चाहे तो इस दौरान फूड कलर भी मिक्स कर सकते हैं।
- अब थाली में या फिर ट्रे में घी से ग्रीस कर लें। अब इस मिश्रण को बराबर फैला दें। फैलाते समय यह गर्म रहेगा इसलिए चम्मच का इस्तेमाल करें।
- इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक सेट होने दें और जब यह आधा सेट हो जाए तब चाकू की मदद से इसे अपने पसंदीदा शेप में काट लें। अब आपको पिस्ता बादाम के टुकड़े डालकर दबा देना है।
- थोड़ी देर में आपकी स्वादिष्ट नारियल कैंडी बनकर तैयार हो जाएगी। आपको इसे एक एयरटेल डिब्बे में बंद करके रखना होगा। यह कई दिनों तक खराब नहीं होती है और सभी को पसंद आती है।
