भारत के अलग अलग राज्यों में बहुत प्रसिद्ध है ये पकवान, इनका स्वाद मोह लेगा आपका मन

Author Picture
Published On: 3 August 2025

नई दिल्ली | भारत विविधताओं से भरा एक बहुत ही खूबसूरत देश है जहां की सुंदरता लोगों को अट्रैक्ट करने का काम करती है। यहां के हर राज्य की कोई ना कोई पहचान है जिसकी वजह से वह लोगों के बीच मशहूर है। जब आप अलग-अलग स्थान पर जाएंगे तो वहां के लोगों के रहन-सहन से लेकर खान-पान और संस्कृति सब कुछ आपको अलग देखने को मिलेगा। अलग राज्य और शहरों में मिलने वाला भोजन भी बहुत अलग है जो दूसरी जगह से आने वाले लोगों को बहुत पसंद आता है।

हम जिस भी जगह पर जाते हैं वहां की सुंदरता को देखने के अलावा उस जगह की पहचान हमारे सामने संस्कृति बहन सहन और खानपान की वजह से ही निकाल कर सामने आती है। कुछ राज्यों में मिलने वाले व्यंजन तो अब ऐसे हैं जिन्हें देशभर में पहचाना जाता है। आज हम आपको देश के अलग-अलग राज्यों के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में बताते हैं।

पंजाब

खाने पीने का नाम निकाले और पंजाबी व्यंजनों को याद ना किया जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। जब आप पंजाब जाएंगे तो आपको मक्के की रोटी और सरसों के साथ के साथ छोले भटूरे, राजमा चावल, आलू के पराठे और लस्सी जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने को मिलेगा।

जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। इस जगह की सुंदरता इसे स्वर्ग बनाने का काम करती है। जम्मू कश्मीर में आपको वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह के व्यंजन बहुत आसानी से मिल जाएंगे। जब आप यहां जाएंगे तो वेजिटेरियन में आपको दम आलू खाने को मिलेगा। इसे दही अदरक में थी और गर्म तासीर के मसाले के साथ ग्रेवी तैयार कर बनाया जाता है। रोटी और नान के साथ ये बहुत स्वादिष्ट लगता है।

बिहार

बिहार भारत के सबसे खूबसूरत संस्कृत राज्यों में से एक है। अगर दाल बाटी का स्वाद आपको बहुत पसंद है तो बिहार में जाकर आपको इसका एक और वेरिएंट खाने को मिलेगा। बिहार में बाटी को स्टफिंग के साथ तैयार किया जाता है, इसे यहां लिट्टी कहते हैं। लिट्टी के साथ आपके यहां बाटी नहीं बल्कि चोखा खाने को मिलेगा जो बैंगन, टमाटर, प्याज और मसालेदार ग्रेवी से तैयार होता है।

गुजरात

गुजरात भारत के सबसे समृद्धि और खूबसूरत राज्यों में से एक है। जब आपके यहां जाएंगे तो आपको ढोकला थेपला जैसे स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिलेंगे। थेपला को यहां गेहूं के आटे, चने के आते, मैथी और मसाले के साथ खाया जाता है। ताजे दही और अचार के साथ यह बहुत स्वादिष्ट लगता है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र अपनी मीठी बोली, संस्कृति और परंपराओं के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां का वड़ा पाव सबसे ज्यादा फेमस है। इसके अलावा आपके यहां पाव भाजी जैसे व्यंजन भी खाने को मिलेंगे जो आपका दिल जीत लेंगे। पाव को ताजे मक्खन के साथ सेंका जाता है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp