जन्माष्टमी पर इन 5 पकवानों के साथ करें लड्डू गोपाल का स्वागत, हर किसी को आएंगे पसंद

Author Picture
Published On: 15 August 2025

नई दिल्ली | जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में बहुत ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। यह भगवान कृष्ण का जन्मदिन होता है इसलिए तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और उन्हें भोग लगाकर स्वागत किया जाता है।

माखन मिश्री की सादगी हो या फिर खीर और मालपुआ का बेहतरीन स्वाद, जन्माष्टमी पर बनने वाला हर व्यंजन अपने आप में खास होता है। ये व्यंजन केवल अपने स्वाद से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक महत्व की वजह से भी पहचाने जाते हैं। चलिए हम आपको कुछ मिठाइयों के बारे में बताते हैं जो आप जन्माष्टमी की मौके पर घर पर ही बना सकते हैं।

पंजीरी

पंजीरी भगवान श्री कृष्ण को उनकी जन्म के समय लगाए जाने वाला सबसे प्रमुख पकवान होता है। इसे खड़ा धनिया को पीसकर उसमें शक्कर मिलाकर तैयार किया जाता है। खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है और भगवान कृष्ण का प्रिय भी है।

माखन मिश्री

कान्हा जी को माखन कितना पसंद है यह तो हम सभी जानते हैं। यह उनके भोग की सबसे प्रमुख वस्तुओं में से एक है। आप चाहे तो बाजार से माखन मिश्री ला सकते हैं या फिर घर पर भी दूध की मदद से मक्खन तैयार कर सकते हैं।

खीर

खीर एक ऐसा व्यंजन है जो हर खास मौके पर बनाया जाता है। जन्माष्टमी पर आप इसे भोग के तौर पर बना सकते हैं। इसके लिए आपको दूध चावल और शक्कर की आवश्यकता होगी। इतना तपेली में दूध निकाल कर उसे अच्छी तरह से उबाल लें और जब इसमें उबाल आने लगे तब चावल डाल दें। जब चावल अच्छी तरह से पकाने वाले हैं तब आपको इसमें शक्कर मिक्स करना है। इसे थोड़ी देर उबालने के बाद आपकी खीर बनाकर तैयार हो जाएगी। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें इलायची, काजू, बादाम, पिस्ता, केसर जैसी चीज डाल सकते हैं।

नारियल के लड्डू

इस स्वादिष्ट पकवान को बनाने के लिए आपको नारियल और शक्कर की आवश्यकता होगी। इसके साथ रवा और मावा मिक्स किया जा सकता है। रवा और मावा मिक्स किए गए लड्डू के मिश्रण के साथ आपको केवल नारियल का बुरादा मिक्स करना होगा। बस सामान्य लड्डू की तरह नारियल वाले लड्डू भी बनकर तैयार हो जाएंगे।

श्रीखंड

अगर आपको भगवान कृष्ण को श्रीखंड का भोग लगाना है तो इसके लिए बाजार में आपको श्रीखंड बनाने का दही आसानी से मिल जाएगा। इसे घर लाकर आपको बारीक कपड़े से फेंटकर अच्छी तरह से छानना होगा। छानने के बाद इसमें शक्कर मिक्स करें और अच्छी तरह से फेंट लें। केसर डाल कर इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp