गणेश उत्सव में बप्पा के लिए बनाए अलग-अलग मोदक, सभी को पसंद आएगी वैरायटी

Author Picture
Published On: 25 August 2025

धर्म | गणेश चतुर्थी का त्योहार सुख, समृद्धि, धन और सौभाग्य के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, यह श्री गणेश से जुड़ा हुआ त्यौहार है। इस वजह से इस सुख समृद्धि से जोड़कर देखा गया है। भक्त सालभर इस त्यौहार का इंतजार करते हैं। 27 अगस्त से गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाएगी जो अनंत चतुर्दशी यानी 8 सितंबर तक चलेगा।

गणेश उत्सव के दौरान घर-घर में गणपति बप्पा को बिठाया जाता है। लोग ऐसे होते हैं जो इस दिन व्रत भी रखते हैं। बप्पा को 10 दिनों तक अलग-अलग तरह के भोग बनाकर अर्पित किए जाते हैं। मोदक उन्हें बहुत प्रिय है चलिए हम आपको अलग-अलग तरह के मोदक के बारे में बताते हैं।

मावा मोदक

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को प्रसन्न करने के लिए आप मलाईदार मावा मोदक तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए मिल्कमेड दूध, चावल का आटा,इलायची और मक्खन की जरूरत होती है। यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा। खुशबूदार इलायची किस बात को बढ़ा देती है।

नारियल मोदक

नारियल की बर्फी आपने बहुत बार खाई होगी लेकिन इसका मोदक भी स्वादिष्ट लगता है। इसके लिए ताजा नारियल चीनी और मिल्कमेड की आवश्यकता पड़ती है। चतुर्थी के दिन आप इसे बहुत आसानी से बना सकते हैं।

चॉकलेट मोदक

अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो चॉकलेट मोदक एक बेस्ट ऑप्शन है। की खाने में बहुत मुलायम होता है और आसानी से घुल जाता है। गणेश चतुर्थी पर बनाने के लिए यह परफेक्ट मोदक रेसिपी है।

टूटी फ्रूटी मोदक

यह मोदक भी आपके प्यारे बप्पा को जरूर पसंद आएंगे। आपको चॉकलेट और टूटी फूटी को एक साथ मिलकर इन्हें तैयार करना होगा। इसमें मिल्कमेड की मलाई, मुलायम चॉकलेट और टूटी फ्रूटी डालनी होगी। यह व्यंजन आपको जरूर पसंद आएगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp