जब भी सुबह के नाश्ते की बात निकलती है, तो लोगों को लगता है कि कुछ ऐसा खाना चाहिए जो हल्का भी रहे और स्वादिष्ट भी हो। इसके लिए चीला एक बेस्ट ऑप्शन है। चीला आप सोच रहे होंगे कि बेसन का बनेगा लेकिन ऐसा नहीं है आप एक या दो नहीं बल्कि पांच तरह के चीला नाश्ते के लिए बना सकते हैं।
अगर आपको भी सुबह नाश्ता करने की आदत है तो आज हम आपको अलग-अलग तरह के चीला बताते हैं जिनसे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलने वाला है। इनमें फाइबर भी मौजूद रहता है जो आपको हल्दी बनाने का काम करेगा। इनसे आपका वजन भी नहीं बढ़ने वाला है, चलिए जान लेते हैं।
रागी चीला
रागी का चीला उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें ग्लूटेन फ्री नाश्ता करने के लिए चाहिए। यह हल्का और पौष्टिक होता है जो आपको बहुत पसंद आएगा।
सूजी, टमाटर और प्याज
सूजी यानी कि रवा का चीला भी नाश्ते के लिए बेस्ट है। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें टमाटर और प्याज मिलकर बैटर तैयार कर सकते हैं। यह खाने में हल्का रहता है और लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रहेगा।
मूंग दाल चीला
अगर आप हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं तो नाश्ते में मूंग की दाल का चीला तैयार किया जा सकता है। यह सेहत के लिए बहुत पौष्टिक होता है और आपको इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।
ओट्स चीला
नाश्ते में सिंपल ओट्स खाकर बोर हो गए हैं तो उसका चीला तैयार कर सकते हैं। इससे आपको फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलेंगे।
बाजरा चीला
नाश्ता करने के लिए बाजार का चीला भी बेस्ट रहेगा। ग्लूटेन फ्री नाश्ता करना चाहते हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन है। यह बहुत जल्दी तैयार हो जाता है। आप यह सारे चीला बहुत आसानी से घर पर जल्दी से तैयार कर सकते हैं।
