,

खजुराहो से भेड़ाघाट तक, MP की 4 शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन

Author Picture
Published On: 3 July 2025

भोपाल | मध्य प्रदेश (MP) में पर्यटकों के लिए घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। ये एक ऐसा राज्य है, जिसकी भौगोलिक स्थिति देश के बीच में बीच पड़ती है। अगर आप मध्य प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां की नेचुरल डेस्टिनेशंस का दीदार जरूर करना चाहिए।

इतिहास के मामले में मध्य प्रदेश एक बहुत ही धनी राज्य है। यहां पर राजा महाराजाओं के द्वारा बनाई गई इमारतें मौजूद है, जिनकी अद्भुत वास्तुकला आपका दिल जीत लगी। मानसून में अगर आप कहीं घूमना चाहते हैं तो पहाड़ों को छोड़कर मध्य प्रदेश की कुछ सुंदर डेस्टिनेशन का दीदार कर सकते हैं।

खजुराहो

खजुराहो मध्य प्रदेश की सबसे शानदार लोकेशन में से एक है। इस जगह की वास्तुकला किसी को भी हैरान कर सकती है। यहां आपको अद्भुत रोचक कलाओं से भरी धरोहरों का दीदार करने को मिलेगा। यहां आकर आप इतिहास को गहरे तरीके से समझ पाएंगे। देश विदेश के टूरिस्ट यहां पर घूमने के लिए पहुंचते हैं।

मांडू

अगर आप प्राकृतिक सुंदरता के बीच समय गुजारना पसंद है तो आप मांडू जा सकते हैं। विंध्य पर्वत पर मौजूद यह जगह चारों ओर से पहाड़ों से घिरी हुई है। यहां आपको साफ सुथरी झील और एकदम क्रिस्टल क्लियर पानी देखने को मिलेगा। मांडू जाने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन रतलाम पड़ता है। यहां जाने के लिए आपको आसानी से बस और टैक्सी मिल जाएगी।

पन्ना नेशनल पार्क

छतरपुर जिले में आने वाला पन्ना नेशनल पार्क पर्यटकों के बीच बहुत फेमस है। यहां पर आपको ढेर सारे जंगली जानवरों का दीदार करने को मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि यहां पर बंगाल रॉयल टाइगर्स भी हैं, जिसे आपको जरुर देखना चाहिए।

भेड़ा घाट

जबलपुर का भेड़ाघाट पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर मार्बल के बीच से बहती नर्मदा नदी हर किसी को आकर्षित करती है। जब इन मार्बल की चट्टानों पर सूरज की किरण पड़ती है, तो यह जगमगा उठता है। यह प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक होती है। यहां जाने के लिए आपको जबलपुर से आसानी से टैक्स मिल जाएगी। जबलपुर तक किसी भी शहर से ट्रेन के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp