रोजाना सुबह खाली पेट पीएं किशमिश का पानी, पाए सेहत का प्राकृतिक खजाना; जानें इसके चमत्कारिक फायदे

Author Picture
Published On: 4 September 2025

सेहत को लेकर खानपान में सूखे मेवों का खास महत्व माना जाता है। इन्हें लोग अक्सर स्नैक्स के तौर पर खाते हैं, लेकिन कुछ मेवे ऐसे भी होते हैं जिन्हें भिगोकर खाने से ज्यादा लाभ मिलता है। किशमिश (Raisins) उन्हीं में से एक है। यह पोषक तत्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर रातभर 4 से 5 किशमिश को पानी में भिगोकर सुबह सेवन किया जाए तो सेहत के लिए यह और भी अधिक लाभकारी साबित होती है।

भीगी हुई किशमिश सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। रोज़ सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, इसे अपनी डाइट में शामिल करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

हेल्थ बूस्टर

भीगी हुई किशमिश में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके साथ ही किशमिश में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। भीगी किशमिश विटामिन B कॉम्प्लेक्स और विटामिन C का भी अच्छा स्रोत मानी जाती है। यही कारण है कि इसे सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर को दिनभर के लिए आवश्यक पोषण और ताकत मिल सके।

भीगी हुई किशमिश सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं।

शरीर को डिटॉक्स करना

शरीर को डिटॉक्स करना सेहत के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। अगर शरीर से समय-समय पर टॉक्सिन्स बाहर न निकाले जाएं तो लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं। ऐसे में किशमिश का पानी एक प्राकृतिक उपाय के तौर पर बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और आवश्यक पोषक तत्व शरीर से गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं तथा लिवर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

आयरन की कमी दूर करता

शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की समस्या हो सकती है, जिसमें रेड ब्लड सेल्स की संख्या कम होने लगती है। यह परेशानी खासतौर पर महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में किशमिश का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर आयरन पाया जाता है। नियमित सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है और एनीमिया जैसी समस्या से बचाव किया जा सकता है।

हड्डियों की दे मजबूती

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, खासकर महिलाओं में 30 साल के बाद बोन डेंसिटी कम होने की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में किशमिश का पानी पीना हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। किशमिश में कैल्शियम और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।

त्वचा की खूबसूरती के लिए

किशमिश में विटामिन-ए, विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है। इसके नियमित सेवन से एक्ने, झुर्रियां और फाइन लाइन्स जैसी समस्याएं भी कम होने लगती हैं, जिससे त्वचा जवां और खूबसूरत दिखती है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में

अगर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर हो जाए तो व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ सकता है और खांसी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियां भी जल्दी जकड़ लेती हैं। ऐसे में भीगी हुई किशमिश का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और बी कॉम्प्लेक्स इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर इंफेक्शंस से बेहतर तरीके से लड़ पाता है।

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp