हेल्थ | खजूर खाना तो हम सभी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर का पानी हमारी सेहत के लिए अमृत के समान फायदेमंद होता है। अक्सर लोग खजूर भिगोने के बाद उसका पानी फेंक देते हैं, जबकि उसमें खजूर के ज़रूरी पोषक तत्व पूरी तरह घुल जाते हैं। यह पानी शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने के साथ पाचन को सुधारता है और त्वचा को हेल्दी एवं ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसलिए जब भी खजूर भिगोएं, तो पहले उसका पानी पिएं और फिर खजूर खाएं, ताकि आपको दोगुना फायदा मिल सके।
भीगे हुए खजूर का पानी कई मायनों में फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें खजूर के पोषक तत्व जैसे कि विटामिन, मिनरल्स और प्राकृतिक शुगर घुल जाती है।
पोषक तत्व
क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल कहती हैं कि खजूर का बचा हुआ पानी पीने से भी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। यह पानी शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होता हैं। आयरन से भरपूर होने के कारण यह खून की कमी (एनीमिया) को रोकने में मदद कर सकता है, वहीं फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत रखता है।
खजूर का पानी (Dates Water) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें खजूर के पोषक तत्व जैसे फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स घुल जाते हैं।
फायदे
शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार: यह ड्रिंक शरीर में जमा टॉक्सिन, गंदगी और हानिकारक फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालने में सहायक है, जिससे शरीर शुद्ध, स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है।
त्वचा के लिए लाभकारी: यह त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है। यह शरीर में जमा गंदगी और विषैले तत्वों को बाहर निकालने के साथ रक्त को शुद्ध करता है, जिसका सीधा असर त्वचा पर दिखाई देता है। इससे कील-मुंहासे और दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए: खजूर का पानी हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इसे पीने से कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। इसका कारण खजूर में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व हैं, जो पानी में भिगोकर रखने से उसमें अवशोषित हो जाते हैं। विशेष रूप से इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
पेट की गैस से राहत: खजूर का पानी पीने से पेट की गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाकर अपच और कब्ज को दूर करने में मदद करता है, जिससे पेट हल्का और आरामदायक महसूस होता है।”
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद: इसमें मौजूद पोषक तत्व गर्भावस्था के दौरान शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करते हैं, खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में सहायक होते हैं और शिशु के स्वस्थ विकास में मदद करते हैं।
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद: इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, ये तत्व मांसपेशियों की कमजोरी और थकान को दूर कर शरीर को ऊर्जावान बनाए रखते हैं।
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है.
