आमतौर पर पाचन के लिए उपयोग की जाने वाली सौंफ आयुर्वेद में त्रिदोष नाशक मानी जाती है और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनॉयड्स और अन्य प्राकृतिक तत्व फ्री रेडिकल्स से लड़कर बालों की जड़ों को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करते हैं, जो समय से पहले सफेद बालों की एक बड़ी वजह मानी जाती है। इसके साथ ही सौंफ में पाए जाने वाले नेचुरल पिगमेंट बालों पर हल्की डार्क कोटिंग बना सकते हैं, जिससे सफेद बाल कुछ समय के लिए ढके हुए नजर आते हैं और बालों की प्राकृतिक रंगत में सुधार दिख सकता है।
आज के समय में सफेद बाल केवल बढ़ती उम्र की निशानी नहीं रह गए हैं। बदलती जीवनशैली, गलत खानपान, ज्यादा तनाव, बड़ी वजह बन रहे हैं। यही कारण है कि अब स्कूल-कॉलेज जाने वाले युवाओं में भी कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है।
बालों के लिए सौंफ
सौंफ (फ्लोर Foeniculum vulgare) एक स्वास्थ्यवर्धक मसाला और औषधीय पौधा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सौंफ में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन C, विटामिन A, विटामिन B समूह (जैसे B6, नियासिन, राइबोफ्लेविन) शामिल हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके अलावा सौंफ में खनिज पदार्थ जैसे पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस भी होते हैं, जो हड्डियों, मांसपेशियों और दिल की सेहत के लिए लाभदायक हैं।
सौंफ के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स (जैसे फ़्लेवोनोइड्स) शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और पाचन तंत्र को सुधरने में मदद करते हैं। इसी कारण सौंफ को भोजन के साथ चबाने से न केवल ताज़गी मिलती है बल्कि इसका नियमित उपयोग समग्र स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।
सौंफ करें बालों की रक्षा
विज्ञान के अनुसार बालों के सफेद होने की सबसे बड़ी वजह मेलानिन पिगमेंट की कमी है, जो बालों को उनका प्राकृतिक काला रंग देता है। तनाव, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और पोषण की कमी के चलते मेलानिन का निर्माण प्रभावित होता है, जिससे बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। आयुर्वेद में सौंफ को त्रिदोष नाशक माना गया है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स व फ्लेवोनॉयड्स फ्री रेडिकल्स से लड़कर बालों की जड़ों को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करते हैं। यही ऑक्सीडेटिव डैमेज सफेद बालों की एक बड़ी वजह मानी जाती है।
इसके अलावा सौंफ में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व और हल्के नेचुरल पिगमेंट बालों पर अस्थायी डार्क कोटिंग बनाकर सफेद बालों को कुछ हद तक छुपाने में सहायक हो सकते हैं।
सौंफ का पाउडर बनाने की विधि
- सफेद बालों को अस्थायी रूप से ढकने के लिए सौंफ का पाउडर एक देसी नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसे बनाना बेहद आसान है सबसे पहले सौंफ को साफ पानी में कुछ देर भिगोकर उसकी अशुद्धियां निकाल लें,
- फिर हल्की आंच पर भूनते हुए पूरी तरह जला लें।
- जब सौंफ जलकर काली राख बन जाए तो उसे ठंडा करें और बारीक पीसकर पाउडर तैयार कर लें।
- इस पाउडर को सफेद बालों पर लगाने से वे कुछ समय के लिए काले दिखाई देने लगते हैं।
- यह उपाय बालों को अंदर से काला नहीं करता, लेकिन सफेद बालों को अस्थायी रूप से छिपाने में मददगार हो सकता है।
