लाइफस्टाइल | आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते प्रदूषण का असर सबसे पहले हमारे स्किन पर दिखता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ प्राकृतिक फूड्स को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करके हम बिना किसी साइड इफेक्ट के स्किन को जवां और ग्लोइंग बना सकते हैं। यहां कुछ सुपर एंटी-एजिंग फूड्स दिए गए हैं, जो स्किन को अंदर से हेल्दी बनाते हैं। आज की जीवनशैली, जिसमें नींद की कमी, तनाव, जंक फूड, धूप और प्रदूषण जैसी समस्याएं शामिल हैं, उसका सीधा असर हमारी त्वचा पर होता है। स्किन का समय से पहले बूढ़ा दिखना यानी प्रिमेच्योर एजिंग अब एक आम समस्या बन चुकी है।
जहाँ तक एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का ज़िक्र है, अगर वाकई उन्होंने एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट लिया था, तो यह दिखाता है कि फिल्म इंडस्ट्री या ग्लैमर वर्ल्ड में सुंदर और जवां दिखना एक निरंतर दबाव बन चुका है।
नेचुरल स्किन-फ्रेंडली फूड्स
यदि आप एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट्स के साइड इफेक्ट्स से बचना चाहते हैं और प्राकृतिक तरीके से जवां और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो कुछ खास नेचुरल फूड्स को अपनी डेली डाइट में शामिल करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। ये फूड्स आपकी त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाते हैं और एजिंग प्रोसेस को धीमा करते हैं। यहाँ कुछ नेचुरल स्किन-फ्रेंडली फूड्स दिए जा रहे हैं, जो स्किन एजिंग को धीमा करते हैं और आपकी त्वचा को चमकदार बनाए रखते हैं।
डेली डाइट में करें शामिल
- डार्क चॉकलेट में फ्लावोनोल्स होते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और स्किन की क्वालिटी सुधारते हैं। ये स्किन को UV डैमेज से भी बचाते हैं और मूड को बेहतर करते हैं। इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर और फैट भी होता है।
- ब्लूबेरी एक सुपरफूड है जिसमें भरपूर मात्रा में एंथोसायनिन्स पाए जाते हैं, जो कि शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये तत्व शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ब्लूबेरी के नियमित सेवन से ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाता है, याददाश्त को तेज करता है, स्किन को नेचुरल ग्लो देता है और उसे हेल्दी और यंग बनाता है। अगर आप सेहतमंद त्वचा और तेज दिमाग चाहते हैं, तो रोज़ाना थोड़ी मात्रा में ब्लूबेरी ज़रूर शामिल करें।
- नट्स में ओमेगा-3 और मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व स्किन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं स्किन की नमी बनाए रखते हैं, जिससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखती है। यह दिल की बीमारियों से भी बचाते हैं और वजन को कंट्रोल में रखते हैं। दिन में मुट्ठी भर नट्स खाने से स्किन यंग और चमकदार रहती है।
- ग्रीन टी में कैटेचिन्स नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। यह न केवल मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, बल्कि स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा करता है। ग्रीन टी स्किन को जवां बनाए रखता है, और फैट बर्न में मदद करता है। रोजाना 1–2 कप ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है, खासकर सुबह खाली पेट या भोजन के बाद। अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी या अनिद्रा हो सकती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही पिएं।
- फैटी फिश में होता है ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है। यह स्किन को मॉइस्चराइज रखता है और बालों को मजबूत बनाता है। नियमित रूप से इसका सेवन स्किन को जवां और हेल्दी बनाए रखता है। हफ्ते में 2 बार ग्रिल्ड या स्टीम्ड सैल्मन, मैकेरल या सार्डिन खाना फायदेमंद माना जाता है। अगर नॉनवेज नहीं खाते, तो अलसी, अखरोट और चिया सीड्स से ओमेगा-3 ले सकते हैं।
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है.
