केवल स्वाद नहीं, खूबसूरती का भी खजाना है पुदीना, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

Author Picture
Published On: 29 December 2025

पुदीना की भीनी खुशबू और ताजगी सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सौंदर्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाला पुदीना त्वचा को ठंडक देकर मुंहासों और अतिरिक्त तेल की समस्या को कम करने में मदद करता है, साथ ही चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ और तरोताजा बनाए रखते हैं। वहीं, बालों की बात करें तो पुदीना स्कैल्प को ठंडक पहुंचाकर रूसी और खुजली से राहत देता है, बालों की जड़ों को मजबूत करता है और उन्हें कोमल, मुलायम व स्वस्थ बनाने में सहायक होता है।

ड्राई स्किन से लेकर मुंहासों तक पुदीना (मिंट) एक प्राकृतिक और चमत्कारी उपाय साबित होता है। सर्दियों में त्वचा रूखी, खुजली, जलन और मुंहासों जैसी समस्याओं से गुजरती है, ऐसे में पुदीने में मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और विटामिन-ए/सी जैसे तत्व त्वचा को शांत, पोषित और हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।

रूखी त्वचा का देसी इलाज है पुदीना

सर्दियों के मौसम में त्वचा अक्सर रूखी, खुरदरी और एलर्जी की समस्या से जूझने लगती है, ऐसे में पुदीना एक प्राकृतिक और असरदार उपाय साबित हो सकता है। पुदीने में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को शांत करते हैं और खुजली, दाने व जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं, जबकि इसके एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त संचार को बेहतर बनाकर त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। सर्दियों में पुदीना युक्त पानी से चेहरा धोने या पुदीने का पेस्ट लगाने से त्वचा में ताजगी बनी रहती है और ठंडक के साथ प्राकृतिक निखार भी आता है।

पुदीना के फायदे

  • सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, ऐसे में पुदीना त्वचा की रंगत निखारने में बेहद फायदेमंद साबित होता है। डाइट में पुदीना शामिल करने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं, जिससे त्वचा की नैचुरल चमक बनी रहती है और फाइन लाइन्स व झुर्रियों की समस्या कम होती है। वहीं, पुदीने की पत्तियों का पेस्ट या उसका रस नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है और प्राकृतिक ग्लो उभरकर आता है।
  • सर्दियों में धूप की कमी के कारण कई महिलाओं में मूड स्विंग, मानसिक तनाव और उदासी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं, ऐसे में पुदीने की चाय एक प्राकृतिक और असरदार उपाय साबित हो सकती है। नियमित रूप से पुदीने की चाय पीने से न केवल तनाव कम होता है बल्कि मन भी शांत रहता है।
  • पुदीना हार्मोन संतुलन और औषधीय गुणों के कारण महिलाओं के स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता है और पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन, दर्द और असहजता को कम करने में सहायक होता है।
  • मुंहासों से राहत पाने के लिए पुदीना एक असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। इसके लिए कांच की कटोरी में पुदीने की ताजी पत्तियों का रस निकालकर उसमें कद्दूकस किया खीरा और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर करीब आधे घंटे तक लगाकर बाद में धो लें। नियमित इस्तेमाल से मुंहासों के साथ-साथ दाग-धब्बों में भी कमी आती है।
  • अगर बाल पतले हो रहे हैं या रूसी की समस्या परेशान कर रही है, तो पुदीना एक असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकता है। पुदीने में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और कूलिंग गुण स्कैल्प को साफ रखते हैं और रूसी को कम करने में मदद करते हैं। रोज़ाना खाने में पुदीने की चटनी शामिल करने से भी बालों को पोषण मिलता है। वहीं, घरेलू हेयर मास्क के लिए 10–12 पुदीने की पत्तियां पीसकर उसमें चने की दाल और दही का पेस्ट मिलाएं और इसे बालों पर करीब आधे घंटे तक लगाकर धो लें। नियमित इस्तेमाल से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, झड़ना कम होता है और रूसी की समस्या में राहत मिलती है।
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp