ज्योतिष | सावन में शास्त्रों में सूर्य और चंद्रमा को प्रत्यक्ष देवता माना गया है क्योंकि ये हमारे जीवन में दृश्य रूप में प्रभाव डालते हैं। सूर्य आत्मा, तेज, ऊर्जा और जीवन का प्रतीक है, जबकि चंद्रमा मन, भावनाएं और शांति का कारक है। 11 जुलाई से सावन का पावन महिना शुरू हो चूका है , यह महिना भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत पुण्यदायक माना जाता है। विशेषकर सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करने से जीवन की समस्याओं से मुक्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल सावन माह में कई खास योगों का निर्माण हो रहा है। इन्हीं में से एक गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, इससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है, लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है।
11 जुलाई 2025 से सावन मास की शुरुआत हो चुकी है, जो कि भगवान शिव की आराधना के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दौरान अनेक विशेष योग बनते हैं, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
गजकेसरी राजयोग क्या है?
गजकेसरी राजयोग एक अत्यंत शुभ और शक्तिशाली योग है, जिसका उल्लेख वैदिक ज्योतिष में किया गया है। यह योग व्यक्ति के जीवन में सामाजिक प्रतिष्ठा, बुद्धिमत्ता, समृद्धि, नेतृत्व क्षमता और राजसी सुखों को दर्शाता है। गजकेसरी योग तब बनता है जब चंद्रमा और बृहस्पति एक-दूसरे के केन्द्र स्थानों (1, 4, 7, 10) में स्थित हों। यह एक अत्यंत शुभ और प्रभावशाली योग है, जो जातक को यश, कीर्ति और सम्मान प्रदान करता है, जिससे लोगो में धन-संपत्ति में वृद्धि होती है, लंबी अवधि के रुके हुए काम पूरे करने का सामर्थ्य मिलता है। “गज” का अर्थ हाथी और “केसरी” का अर्थ सिंह (शेर) होता है। यह नाम इस योग की शक्ति, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। हाथी बुद्धिमत्ता और स्थिरता का प्रतीक है, जबकि सिंह साहस और नेतृत्व का।
22 जुलाई 2025 को मिथुन राशि में गजकेसरी राजयोग बन रहा है। यह सावन माह में बनने वाला एक शुभ योग है। खासकर मिथुन, कन्या और मीन राशि वालों को इसका विशेष लाभ हो सकता है
मिथुन राशि
गजकेसरी राजयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस शुभ योग के प्रभाव से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। विदेश यात्रा की प्रबल संभावना है, साथ ही लंबे समय से अटके हुए दस्तावेज़ या वीज़ा से जुड़े कार्य अब पूर्ण हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय फलदायी रहेगा — नई आय के स्रोत बन सकते हैं और निवेश में लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। इस योग के प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि का लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे, उनके लिए भी नई नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के अच्छे संकेत मिलेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में कार्य सिद्धि और मान-सम्मान प्राप्त होगा। साथ ही संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग अत्यंत शुभ साबित होगा। जो लोग शत्रु या विरोधियों से परेशान थे, वे अब विजय प्राप्त करेंगे और मानसिक शांति महसूस करेंगे। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद अब समाप्त होने की संभावना है, जिससे रिश्तों में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्य जैसे विवाह, नामकरण या पूजा-पाठ आदि संपन्न हो सकते हैं। संतान की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए यह समय शुभ संकेत लेकर आएगा — किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है.
