लिपस्टिक का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में उसके रंग-बिरंगे और शाइनी शेड्स की छवि उभरती है, जो हमारी खूबसूरती को बढ़ाते हैं लिपस्टिक अब मेकअप रूटीन का अहम हिस्सा बन चुकी है। हाल ही में मेकअप की दुनिया में लिपस्टिक को महिलाओं और पुरुषों दोनों के बीच बेहद लोकप्रिय होते देखा जा रहा है। यह केवल होंठों को रंग देने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह किसी भी मेकअप रूटीन का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे रोज़मर्रा का लुक हो या कोई विशेष अवसर, लिपस्टिक का इस्तेमाल सौंदर्य बढ़ाने और स्टाइल को निखारने के लिए किया जाता है। विभिन्न रंग, टेक्सचर और फिनिश के विकल्प इसे हर उम्र और हर व्यक्तित्व के लिए आकर्षक बनाते हैं।
लिपस्टिक का इस्तेमाल महिलाओं के मेकअप रूटीन में बेहद अहम माना जाता है, लेकिन इसे सही तरीके से लगाना और अपनी स्किन की देखभाल करना भी जरूरी है। सही तरीके से लिपस्टिक लगाने और नियमित स्किन केयर अपनाने से न सिर्फ होंठ सुंदर दिखते हैं, बल्कि त्वचा को किसी तरह के नुकसान से भी बचाया जा सकता है।
लिपस्टिक में छुपे मेटल्स
लिपस्टिक मुख्य रूप से तेल और मोम के मिश्रण से बनाई जाती है, जिससे इसकी चमक और टिकाऊपन बढ़ता है। इसके अलग-अलग रंग और शेड्स पिगमेंट्स से आते हैं, जो अक्सर मेटल्स के ऑक्साइड रूप में मौजूद होते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इन मेटल्स की मात्रा सामान्यत: सुरक्षित सीमा के अंदर होती है, फिर भी हाल की कुछ स्टडीज में इस पर सवाल उठाए गए हैं।
लिपस्टिक में मौजूद खतरनाक रसायन
लिपस्टिक का रोज़ाना इस्तेमाल कई बार हानिकारक हो सकता है। इसमें मौजूद कुछ रासायनिक पदार्थ और भारी धातुएँ, जैसे सीसा या कैडमियम, लंबे समय तक त्वचा और होंठों पर लगने से स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। इससे होंठ सूखने, फटने और एलर्जी जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि भरोसेमंद और सुरक्षित ब्रांड की लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें और नियमित अंतराल पर होंठों को मॉइस्चराइज करना न भूलें।
इन बातों का ध्यान
- लिपस्टिक का इस्तेमाल करते समय ब्रेक लेना जरूरी है। लगातार लिपस्टिक लगाने से होंठों की स्किन को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए कुछ दिनों तक सिर्फ एसपीएफ़ वाला लिप-बाम इस्तेमाल करें। इससे होंठों को आराम मिलेगा और उनकी नमी और सुरक्षा बनी रहेगी।
- लिपस्टिक की अगर डेट खत्म हो चुकी हो, तो उसका इस्तेमाल स्किन पर एलर्जी या संक्रमण का कारण बन सकता है, जिससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
- लिपस्टिक लगाने के बाद बार-बार होंठों को चाटना हानिकारक हो सकता है। जिससे एलर्जी और अन्य स्किन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए लिपस्टिक लगाने के बाद होंठों को चाटने से बचना चाहिए।
- धूम्रपान से लिप्स का रंग काला पड़ सकता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि धूम्रपान की आदत को कम किया जाए, क्योंकि यह केवल सेहत पर ही नहीं बल्कि लिप्स की रंगत पर भी नकारात्मक असर डालता है।
- बहुत ज्यादा धूप से बचना जरूरी है क्योंकि सूरज की हानिकारक यूवी किरणें न केवल त्वचा बल्कि होंठों पर भी प्रभाव डालती हैं।
काले होने के कारण
- अगर आपके होंठ काले पड़ रहे हैं, तो इसके पीछे कुछ आम कारण हो सकते हैं।
- बार-बार लिप्स चाटने की आदत नेचुरल नमी को खत्म कर सकती है और होंठों को काला बना सकती है।
- इसके अलावा, धूम्रपान भी होंठों के रंग को खराब कर सकता है।
- लिप्स पर एक्जिमा होने पर लिपस्टिक से एलर्जी या रिएक्शन हो सकता है।
- अधिक समय तक धूप में रहने से सूरज की किरणें होंठों की स्किन को नुकसान पहुंचाकर उन्हें काला कर सकती हैं।
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है।
