झुर्रियों से लेकर पिंपल्स तक, चावल का पानी है स्किन केयर का मास्टर; जानें इसके कमाल के फायदे

Author Picture
Published On: 12 August 2025

लाइफस्टाइल | भारतीय घरों में चावल का सेवन लंच से लेकर डिनर तक आम है और यह कई तरह की डिशेज बनाने में भी इस्तेमाल होता है। लेकिन चावल सिर्फ खाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह सुंदरता निखारने में भी मददगार है। विशेषज्ञों के अनुसार, चावल का पानी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। नियमित रूप से चावल के पानी को चेहरे पर लगाने से स्किन की नमी बरकरार रहती है और त्वचा में प्राकृतिक ग्लो आता है। इसके अलावा यह त्वचा को सन डैमेज और प्रदूषण से बचाकर उसे लंबे समय तक यंग और हेल्दी बनाए रखता है।

बढ़ती उम्र के लक्षणों को धीमा करने और त्वचा को जवां बनाए रखने में चावल का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है। चावल में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और ऐंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को गहराई से पोषण देकर झुर्रियों, फाइन लाइंस और ढीलापन कम करने में मदद करते हैं।

चावल के पानी से पाएं नैचुरल ग्लो

चावल का पानी (Rice Water) प्राकृतिक रूप से विटामिन B, E, एमिनो एसिड और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो त्वचा की नमी बनाए रखते हैं और उसे पोषण देते हैं। चावल का पानी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर इसे बनाकर करीब 4 घंटे तक फ्रिज में रख दिया जाए और फिर रोजाना हल्के हाथों से चेहरे पर लगाया जाए, तो यह स्किन को हेल्दी और नैचुरल ग्लो देने में मदद करता है।

इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं, झुर्रियों को कम करने में सहायक होते हैं और स्किन को मुलायम व जवान बनाए रखते हैं। चावल का पानी लोगों के त्वचा के फायदेमंद होते है।

ग्लोइंग स्किन

ग्लोइंग स्किन के लिए चावल का पानी एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। इसमें मौजूद विटामिन B, C और E त्वचा की गहराई तक जाकर नई कोशिकाओं को पोषण देते हैं और पुराने डैमेज को रिपेयर करते हैं। नियमित इस्तेमाल से स्किन टोन निखरती है, नैचुरल ग्लो आता है और चेहरा ताज़ा व जवान दिखता है। यह तरीका पूरी तरह हल्का, कोमल और केमिकल-फ्री है, जिससे आप सुरक्षित रूप से अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं।

पिंपल्स

पिंपल्स की समस्या ज्यादातर स्किन की सूजन और बैक्टीरिया के कारण होती है। चावल के पानी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और सूजन-रोधी गुण त्वचा को राहत देते हैं। चेहरे पर लगाने से यह पिंपल्स और लालिमा को कम करता है, साथ ही बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।

झुर्रियां

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स आना आम बात है। लेकिन चावल के पानी में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को फ्री-रैडिकल्स से बचाकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। यह स्किन की इलास्टिसिटी यानी कसावट को बनाए रखता है, जिससे चेहरा ज्यादा टाइट और यंग दिखता है। नियमित इस्तेमाल से न सिर्फ झुर्रियों और उम्र के निशान कम नजर आते हैं, बल्कि त्वचा पर एक नैचुरल फ्रेश लुक भी आता है।

स्किन टोनर

अगर चेहरे पर काले धब्बे, पिग्मेंटेशन या टैनिंग की समस्या है, तो चावल का पानी एक बेहतरीन नैचुरल टोनर साबित हो सकता है। यह स्किन टोन को हल्का और रंगत को समान करता है। रोजाना इस्तेमाल से त्वचा स्मूथ और ब्राइट दिखती है, साथ ही नमी और पोषण भी मिलता है, जिससे चेहरे पर फ्रेशनेस बनी रहती है।

सनस्क्रीन

चावल के पानी में मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स न सिर्फ त्वचा को पोषण देते हैं, बल्कि हल्की परत बनाकर सूरज की UV किरणों से भी बचाते हैं। यह परत टैनिंग और सन डैमेज को कम करने में मदद करती है और समय से पहले आने वाले एजिंग साइन को रोकने में सहायक होती है। बाहर जाने से पहले दिन में चेहरे पर इसे लगाने से आप बिना केमिकल वाले सनस्क्रीन के भी त्वचा की सुरक्षा कर सकते हैं, जिससे स्किन हेल्दी, ब्राइट और नैचुरली ग्लोइंग बनी रहती है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp