लाइफस्टाइल | इस साल 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाने वाला है। भाई बहन के प्यार और पवित्र रिश्ते के प्रतीक का ये त्यौहार धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। यह वह दिन होता है जब बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें रक्षा का वचन देते हैं।
एक दूसरे को रक्षा का वचन देने के अलावा गिफ्ट्स का आदान-प्रदान भी बहुत होता है। बहनें इस बात का इंतजार करती है कि भाई उन्हें गिफ्ट में क्या देने वाले हैं। भाई भी इस सोच में रहते हैं कि आखिरकार में अपनी बहन को ऐसा कौन सा गिफ्ट देना चाहिए जिससे वह खुश हो जाए। यह ऐसा समय होता है जब गिफ्ट से लेकर कपड़े और कई चीजों की खरीदारी की जाती है। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताते हैं, जहां से आप रक्षाबंधन की जमकर खरीदी कर सकते हैं।
चांदनी चौक
चांदनी चौक दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध इलाकों में से एक है। यह दिल्ली के सबसे पुराने और मशहूर बाजारों में से एक कहा जाता है। यहां पर रक्षाबंधन की रौनक देखते ही बनती है। आपके यहां सोना चांदी, क्रिस्टल, जरी सभी तरह की राखी मिल जाएगी। यहां पर कपड़े की दुकान भी हैं, जहां से आप सूट साड़ी की खरीदी किफायती दामों में खरीद सकते हैं।
सरोजिनी नगर मार्केट
अगर आपको यूनिक और मॉडर्न राखियां पसंद हैं, तो आप सरोजिनी नगर बाजार जा सकते हैं। यह आपको ब्रेसलेट स्टाइल, थीम बेस्ड और मिनिमलिस्टिक राखियां मिल जाएंगी। यहां से आप लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े, ज्वेलरी और फुटवियर भी खरीद सकते हैं। इस बजट फ्रेंडली मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक्सेसरीज मिलेगी।
करोल बाग
करोल बाग का बाजार अपनी लेटेस्ट वैरायटी की ज्वेलरी के लिए पहचाना जाता है। रक्षाबंधन के मौके पर आपको यहां सोने चांदी की राखियां, कस्टमाइज्ड राखी, कस्टमाइज्ड गिफ्ट बहुत आसानी से मिल जाएंगे। घड़ी, पर्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदी भी यहां से की जा सकती है। इस मार्केट में होलसेल रिटेल दोनों ऑप्शन अवेलेबल रहते हैं।
