9 सितंबर 2025 को अंक ज्योतिष के अनुसार, ट्रिपल 9 का महासंयोग बन रहा है, यानी दिनांक 9|9|9 का संयोग है। अंक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है और यह दिन भी मंगलवार पर पड़ रहा है, जो मंगल ग्रह के लिए समर्पित है। इसलिए इस दिन मंगल की शक्ति चार गुना बढ़ जाएगी। इसलिए आज का दिन सभी को सतर्क और संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, पराक्रम, ऊर्जा और शक्ति का कारक माना जाता है। ऐसे में 9 सितंबर को मंगल की ऊर्जा और प्रभाव अपने चरम पर होंगे।
9 सितंबर 2025 को एक दुर्लभ ट्रिपल 9 का संयोग बन रहा है, जिसमें अंक 9 की शक्ति चार गुना प्रभावशाली होगी। अंक 9 का संबंध मंगल ग्रह से है, इसलिए इस दिन मंगल की ऊर्जा बहुत मजबूत रहेगी।
9 सितंबर को बन रहा दुर्लभ महासंयोग
9 सितंबर 2025 को एक दुर्लभ न्यूमेरोलॉजिकल संयोग बन रहा है, जिसे 9/9/9 कहा जा रहा है। इस दिन की तारीख 9 है, सितंबर महीने का क्रमांक भी 9 है, और साल 2025 के अंकों का योग भी 9 आता है। इन तीनों 9 को जोड़ने पर कुल 27 होता है, जिसे फिर जोड़ने पर फिर से 9 प्राप्त होता है। इस तरह से 9 सितंबर 2025 को 9/9/9 का महासंयोग बन रहा है, जो न्यूमेरोलॉजी के अनुसार बेहद खास माना जाता है।
संयोग से बढ़ी मंगल की शक्ति
9 नंबर का तीन बार आना यानी 9|9|9 का संयोग अंक ज्योतिष के अनुसार अशुभ माना जाता है। 9 नंबर मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो व्यक्ति के रुतबे और उद्देश्य का संकेत देता है, लेकिन साथ ही क्रोध, आग, उपद्रव और युद्ध की चेतावनी भी देता है। जब यह संख्या तीन बार सामने आती है, तो इसके प्रभाव और भी बढ़ जाते हैं। ऐसे समय में छोटी-छोटी बातों पर विवाद और झगड़े होने की संभावना अधिक रहती है, और कहीं-कहीं पर आगजनी या हिंसक घटनाएं भी घट सकती हैं।
मंगल के अशुभ प्रभाव कम करने के सरल उपाय
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 सितंबर को मंगल ग्रह की अशुभ शक्तियों से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा सबसे प्रभावी उपाय है।
- इस दिन व्रत रखकर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है।
- इसके अलावा, हनुमान जी के मंत्र ॐ हं हनुमते नमः का जाप करने से मंगल का अनिष्ट प्रभाव टलता है।
- मंगल के मंत्र ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः या ॐ अं अंगारकाय नमः का जाप भी किया जा सकता है,
- जिससे मंगल ग्रह से लाभ मिलता है और अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है।
