ज्योतिष | 1 अगस्त 2025 को शुक्र देव आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। बता दें कि आर्द्रा नक्षत्र राहु का नक्षत्र माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, यह गोचर कई राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होता है। इस दौरान इन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे और भाग्य उनका पूरा साथ देगा। जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, रुके हुए काम पूरे होंगे और नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।
1 अगस्त 2025 को शुक्र देव आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में शुक्र का इस नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस गोचर के प्रभाव से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है और आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन सकते हैं।
आर्द्रा नक्षत्र
आर्द्रा नक्षत्र हिन्दू ज्योतिष में 27 नक्षत्रों में छठा नक्षत्र है, जो मिथुन राशि में 6°40′ से 20°00′ तक फैला होता है और इसका स्वामी ग्रह राहू है। इसका देवता रुद्र – भगवान शिव का तूफानी रूप – माना जाता है, जिससे यह नक्षत्र प्रभावशाली परिवर्तन, वंशविज्ञान एवं क्रोध‑प्रतिक्रिया से जुड़ा है। इसका प्रतीक एक आँसू या हीरा होता है, जो भावनात्मक गहराई, शुद्धिकरण, और रूपांतरण का संकेत देता है । इस नक्षत्र में जन्में जातक अक्सर बुद्धिमान, जिज्ञासु, और मेहनती होते हैं,
जब शुक्र आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तो यह समय विशेष रूप से मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए लाभकारी होगा । इन जातकों के लिए यह समय नए अवसरों, आर्थिक लाभ और संबंधों में मधुरता लाने वाला रहेगा।
मिथुन राशि
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों के भाग्य के सितारे चमक उठेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे और सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं और कार्यक्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी। हालांकि, इस समय गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है, अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक प्रभाव डालने वाला रहेगा। इस समय परिवार में खुशहाली और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। यदि आप निवेश से जुड़े फैसले लेते हैं, तो उससे अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार या व्यवसाय कर रहे लोगों को मुनाफा मिलने के प्रबल योग हैं।
तुला राशि
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इस अवधि में भाग्य आपका पूरा साथ देगा और लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण होने लगेंगे। नए कार्यों की शुरुआत के लिए यह समय उत्तम रहेगा। आर्थिक रूप से धन-धान्य में वृद्धि होगी और निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है.
