भोपाल | मध्य प्रदेश (MP) भारत का एक ऐसा राज्य है जिसे अपनी खूबसूरत संस्कृति और पर्यटक स्थलों की वजह से पहचाना जाता है। इस राज्य में घूमने फिरने के लिए भी बहुत सारे स्थान मौजूद हैं। बात चाहें सुंदर प्राकृतिक स्थलों की करें या फिर ऐतिहासिक स्मारक की आपको यहां सब कुछ मिल जाएगा। अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन है, तो एक बार आपको मध्य प्रदेश का दीदार जरूर करना चाहिए।
मध्य प्रदेश में केवल धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल ही नहीं बल्कि प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हिल स्टेशन भी मौजूद है। जब आप यहां जाएंगे तो यहां के सुंदर पहाड़ी दृश्य देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। अगर मध्य प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों का दीदार करना बिल्कुल ना भूलें। चलिए हम आपको इन स्थानों के बारे में बता देते हैं।
पचमढ़ी
पचमढ़ी को मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन के तौर पर पहचाना जाता है। सतपुड़ा पहाड़ों में बसे होने की वजह से इसे सतपुड़ा की रानी कहा जाता है। यह जगह हरे भरे जंगल, झरने और प्राचीन गुफाओं से भरी हुई है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं। तो यहां धूपगढ़ के रास्ते पर ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। जब आप यहां पहुंचेंगे तो आसपास प्रकृति से भरपूर नजारे दिखाई देंगे। कितनी ऊंचाई से यहां कुछ झरने भी गिरते हैं जिनके सुंदरता देखते ही बनती है।
चंदेरी
मध्य प्रदेश में अगर आप कोई ऐतिहासिक स्थान देखने के बारे में सोच रहे हैं तो चंदेरी जा सकते हैं। वैसे पर्यटन के मामले में इस जगह का नाम ज्यादा सामने नहीं आता। लेकिन अगर आप यहां जाएंगे तो 556 मीटर ऊंची पहाड़ी से जो प्राकृतिक सुंदरता दिखाई देगी वह आपका मन मोह लेगी। चंदेरी साड़ियों के बारे में तो आपने सुना ही होगा वह यहीं पर बनाई जाती है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको पुराना चंदेरी का किला, घुमावदार गलियां, प्राचीन स्मारक और समृद्धि संस्कृति का दीदार करने को मिलेगा।
तामिया
तामिया को मध्य प्रदेश का छिपा हुआ रत्न कहा जाए तो गलत नहीं होगा। अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता की गोद में बसी है जगह नेचर लवर के लिए स्वर्ग से काम नहीं है। यह 1100 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है, जहां आपको शहर की दौड़ भाग भरी जिंदगी से दूर शांति का एहसास होगा। आप यहां जंगलों के बीच ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं और तामिया वॉटरफॉल का दीदार भी कर सकते हैं।
अमरकंटक
अमरकंटक मध्य प्रदेश के सबसे शांत हिल स्टेशन में से एक है। हिल स्टेशन होने के अलावा यह तीर्थ स्थल के तौर पर भी पहचाना जाता है। यहां पर जोहिला, सोन और नर्मदा नदी मौजूद है। आप यहां कपिलधारा झरना नर्मदा मंदिर जैसी जगह देख सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ऋषि कपिला ने इन जगह को पवित्र किया था।
मांडू
अगर मध्य प्रदेश में किसी ऑफबीट डेस्टिनेशंस का दीदार करना चाहते हैं तो मांडू बेस्ट रहेगा। यहां नेचर के हसीन नजारों और अद्भुत वास्तु शिल्प को निहारने के लिए हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। यहां जहाज महल मौजूद है जो समुद्र के बीच में तैरता हुआ लगता है। इसके अलावा यहां रानी रूपमती का मंडप भी है जिसके मनोरंजन लोगों को अट्रैक्ट करने का काम करते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत नजारे देखना चाहते हैं तो सनसेट पॉइंट पर जा सकते हैं।
