भोपाल | मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, जो देश के बीचों बीच स्थित है। अक्सर लोग इस राज्य की संस्कृति और पर्यटक स्थलों का दीदार करने के लिए यहां पर पहुंचते हैं। यहां की वाइल्डलाइफ और कलर दोनों ही पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करती है। अगर आप आध्यात्म की तलाश कर रहे हैं तो इसके लिए भी मध्य प्रदेश बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है।
मध्य प्रदेश में कई सारे धार्मिक स्थल मौजूद है, जहां जाने के बाद आपको आध्यात्मिक शांति महसूस होगी। जो शिव भक्त हैं उनके लिए तो यहां पर दो ज्योतिर्लिंग भी मौजूद है। उज्जैन में महाकालेश्वर खंडवा के आगे ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन कर सकते हैं। अगर आप भी भक्ति रस में डूबने के बारे में सोच रहे हैं तो मध्य प्रदेश के मंदिरों का दीदार कर सकते हैं। चलिए यहां के कुछ खास मंदिरों के बारे में जान लेते हैं।
महाकालेश्वर मंदिर
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल का मंदिर मौजूद है। यह मंदिर देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पहचान रखता है। शिप्रा तट पर बसे उज्जैन में मौजूद है मंदिर छठी शताब्दी में स्थापित किया गया था। यहां सुबह होने वाली भस्म आरती भक्तों के बीच बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। सावन के महीने में यहां बाबा की अद्भुत सवारी भी निकल जाती है जिसके दर्शन के लिए दुनिया भर से भीड़ उमड़ती है।
ओंकारेश्वर महादेव
अगर आप दूसरे ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको नर्मदा नदी के किनारे बसे शहर ओंकारेश्वर जाना होगा, जहां महादेव का मंदिर मौजूद है। यहां भगवान शिव के दो मंदिर हैं, जो नर्मदा तट पर बसे हुए हैं। इन्हें ओंकारेश्वर और ममलेश्वर के नाम से पहचाना जाता है। यहां के मंदिर में आपको दक्षिण भारतीय शैली की झलक दिखाई देगी।
कंदारिया महादेव
खजुराहो मध्य प्रदेश के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां पर कंदरिया महादेव का मंदिर मौजूद है जो बहुत ही प्रसिद्ध है। चंदेल राजवंश के समय इस मंदिर का निर्माण किया गया था। 262 मीटर की ऊंचाई पर यह मंदिर 6 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
पशुपतिनाथ मंदिर
मध्य प्रदेश के मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर मौजूद है। शिमला नदी के बीचो-बीच बसा हुआ यह मंदिर बरसात के मौसम में पानी में डूब जाता है। आठवीं शताब्दी के इस मंदिर में भगवान शिव के आठ मुख हैं। यह शिव धर्म की पशुपतिनाथ परंपरा से संबंधित है।
बैजनाथ मंदिर
भोपाल में बहुत ही प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर मौजूद है। यह मंदिर अपने हिंदू मुस्लिम आर्किटेक्चर डिजाइन के लिए पहचाना जाता है। इस मंदिर के आसपास शिवना नदी मौजूद है, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाती है। पहाड़ों से घिरा ये मंदिर बहुत सुंदर है।
