नई दिल्ली | गणेश चतुर्थी के दिन देश भर में गणपति बप्पा की स्थापना हो गई है। घरों और पंडाल सभी जगह लोगों ने अपने पसंद के गणपति जी विराजित किए हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं या फिर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ खूबसूरत से गणपति पंडाल देख सकते हैं।
10 दिन के गणेश उत्सव का समय ऐसा होता है जब हर शहर में जगह-जगह गणपति विराजित किए जाते हैं। यहां बड़े पैमाने पर आयोजन भी रखे जाते हैं। इस वीकेंड पर अगर आप सुंदर पंडाल के दर्शन करना चाहते हैं तो दिल्ली एनसीआर में आपके लिए बहुत कुछ मौजूद है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।
लाल बाग चा राजा
यह करोल बाग का सबसे खूबसूरत पंडाल है। यहां जाने के बाद जब आप मूर्ति देखेंगे तो अपनी नज़रें नहीं हटा पाएंगे। लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए भक्त आतुर रहते हैं। इस साल भी यहां आकर्षण मूर्ति बैठाई गई है और पंडाल सजाया गया है। करोल बाग मेट्रो स्टेशन से आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।
सिद्धि विनायक मंदिर
जिस तरह से मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर है इस तरह 1990 के इतिहास से जुड़ा हुआ सिद्धिविनायक दिल्ली में भी मौजूद है। गणपति उत्सव के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसकी लोकेशन पॉकेट 4, एमवी 1 मेट्रो स्टेशन के पास मयूर विहार फेज 1 है। मेट्रो स्टेशन से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।
गुरुग्राम के गणेश
दिल्ली के गुरुग्राम इलाके में श्री सिद्धि गणेश मंदिर है जहां गणेश उत्सव के दौरान दर्शन किए जा सकते हैं। यहां पर भगवान की बहुत ही खूबसूरत और विशाल प्रतिमा विराजित है। यहां पंडाल भी सजाया जाता है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। इस जगह को श्री गणेश मंदिर मार्ग बिहारी मार्केट सेक्टर 28 के नाम से पहचाना जाता है। इफको चौक मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंचा जा सकता है।