भारत के पास मौजूद है 5 शानदार विदेशी डेस्टिनेशन, पूरा करें अपने फॉरेन टूर का सपना

Author Picture
Published On: 29 August 2025

नई दिल्ली | घूमने फिरने के लिए भारत में बहुत कुछ मौजूद है। जब आप अलग-अलग राज्यों में जाएंगे तो वहां के खूबसूरत शहरों में आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा। प्राकृतिक से लेकर आध्यात्मिक सांस्कृतिक ऐतिहासिक सारे स्थान यहां पर मौजूद है। भारत में अगर आप घूमने निकलेंगे तो जगह खत्म नहीं होगी।

वैसे अगर आप विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो भारत के आसपास पांच ऐसी जगह मौजूद है जहां आप आसानी से यात्रा कर सकते हैं। बहुत से बहुत 5 घंटे का सफर कर आप इन स्थानों पर पहुंच सकते हैं और अपनी विदेश यात्रा इंजॉय कर सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो भी यह जगह परफेक्ट रहेगी। चलिए जान लेते हैं कि आपका स्थान पर घूम सकते हैं।

दुबई

दुबई संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। यह जगह अपनी विलासिता की वजह से पहचानी जाती है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको गगनचुंबी इमारतें देखने को मिलेगी। यह शहर रोशनी से ऐसे जगमगाता है मानो तारे टिमटिमा रहे हैं। आप यहां राजाओं वाला ऐशो आराम हासिल कर सकते हैं। आप 3:30 से 4 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं।

कोलंबो

कोलंबो श्रीलंका के पास मौजूद एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। अगर आप ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करने को मिले। प्रकृति के बीच शांति और सुकून के पल बिताना है तो श्रीलंका से यह जगह डेढ़ से 2 घंटे की दूरी पर मौजूद है।

माले

मालदीव तो बहुत सारे कपल अपने हनीमून के लिए जाते हैं यहीं से दो से तीन घंटे की दूरी पर माले मौजूद है। नीले पानी से भरा हुआ समंदर आसपास बोटिंग हाउस और बीच में जाता लकड़ी का रास्ता यह नजारा हर किसी को याद है कि मालदीव का है। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां आप अपनी विदेश यात्रा के लम्हों को संजो सकते हैं।

काठमांडू

काठमांडू बहुत ही सुंदर जगह है। अगर आप बर्फ से ढके हुए पहाड़, दूर तक फैले हरे घास के मैदान, झरने नदियां देखना चाहते हैं तो काठमांडू जा सकते हैं। यह जगह नेपाल से एक से डेढ़ घंटे की दूरी पर मौजूद है। आप फ्लाइट के जरिए यहां आसानी से जा सकते हैं।

थिंपू

आप ऐसे बहुत से लोगों ने इस जगह का नाम पहली बार सुना होगा। इसे पारो के नाम से भी पहचाना जाता है क्योंकि यहां का एयरपोर्ट यही है। यह जगह भूटान से 2 घंटे की दूरी पर है और आप बहुत आसानी से फ्लाइट से यहां पहुंच सकते हैं। यहां जाने के बाद आपको बौद्ध स्तूप और स्मारक देखने को मिलेंगे। बौद्ध संस्कृति का पास से दीदार करना चाहते हैं तो यह जगह बेस्ट है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp