,

मध्य प्रदेश के इतिहास से होना चाहते हैं रूबरू, इन 3 पर्यटक स्थलों की करें सैर

Author Picture
Published On: 21 July 2025

भोपाल | मध्य प्रदेश में पर्यटकों के लिए अपने अंदर बहुत कुछ सहेज कर रखा है। यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है जो किसी का भी दिल जीत सकते हैं। इस प्रदेश की संस्कृति की बात करें या फिर आध्यात्म से जुड़े रहस्यों की सब कुछ बेहद ही खास है।

मध्य प्रदेश का इतिहास भी बहुत ही खास रहा है जिसका जिक्र ऐतिहासिक किताबों में भी मिलता है। इसके अलावा यहां पर आज भी कुछ ऐसे स्थान मौजूद हैं, जहां जाकर आप इतिहास को करीब से जान सकते हैं। यहां प्राचीन मंदिर से लेकर भाव के लिए सब कुछ मौजूद है। चलिए आज आपको कुछ स्थानों के बारे में बता देते हैं।

खजुराहो मंदिर

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आने वाला यह इलाका अपने ऐतिहासिक मंदिरों के लिए पहचाना जाता है। चंदेल वंश के शासनकाल के दौरान स्थापित किए गए मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। यहां जो मूर्तियां बनी हुई है उन्हें जीवन के अद्भुत क्षणों को उकेरा गया है। यहां का कंदरिया महादेव मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है।

सांची स्तूप

सांची स्तूप एक ऐतिहासिक जगह जहां का दीदार मध्य प्रदेश आने वाले हर पर्यटक को एक बार जरूर करना चाहिए। बौद्ध इतिहास के प्रतीक के रूप में यह जगह सालों से मौजूद है और लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर मठ, मंदिर और स्तंभ मौजूद है जो मौर्य काल के बताए जाते हैं। यह जगह रायसेन जिले के अंदर आती है।

भीमबेटका की गुफाएं

अगर आप प्रागैतिहासिक गतिविधियां देखना चाहते हैं तो भीमबेटकाएं की गुफाओं में जा सकते हैं। दुनिया भर के कुछ प्राचीनतम गुफा चित्र आपको यहां देखने को मिलेंगे। यह चित्र मानव शिकार से लेकर दैनिक गतिविधियों को दर्शाते हैं। यह जगह भी रायसेन जिले के अंदर आती है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp