भोपाल | मध्य प्रदेश (MP) में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है, जो दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करने का काम करते हैं। यही वजह है कि देश और दुनिया भर से लोग मध्य प्रदेश घूमने पहुंचते हैं। इन सभी पर्यटक स्थलों पर पहुंचने के बाद पर्यटकों को मध्य प्रदेश की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है।
मध्य प्रदेश में कहीं सारे नेशनल पार्क भी मौजूद है जहां आप कहीं सारे जीव जंतुओं का दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा यहां के तीर्थ स्थल और आध्यात्मिक की तलाश कर रहे लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। चलिए आज हम आपको मध्य प्रदेश के कुछ पर्यटक स्थलों के बारे में बताते हैं।
कान्हा नेशनल पार्क
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कान्हा नेशनल पार्क मौजूद है। जहां पर आपको जंगली जानवरों का दीदार करने का मौका मिलेगा। इस उद्यान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये मध्य प्रदेश और मध्य भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। इसका नाम एशिया के सर्वश्रेष्ठ उद्यानों में भी शामिल है।
ग्वालियर फोर्ट
ग्वालियर मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर के रूप में पहचाना जाता है। इस शहर की स्थापना राजा सूरज सेन ने की थी। यहां पर आपको कई सारे स्मारक, महल, किले और मंदिर देखने को मिलेंगे। यहां पर आपको चारों तरफ पहाड़ी और हरियाली देखने को मिलेगी। आप यहां जय विलास महल और सूर्य मंदिर देखने के अलावा ग्वालियर का किला देख सकते हैं।
खजुराहो
अगर आप ऐतिहासिक इमारत का दीदार करना चाहते हैं तो खजुराहो बेस्ट जगह है। यहां पर जो मंदिर है उन्हें यूनेस्को ने अपनी वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है। यह बहुत ही प्राचीन पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर आपको प्राचीन मंदिर,लक्ष्मण मंदिर और चित्रगुप्त मंदिर देखने को मिलेगा।
ओरछा
मध्य प्रदेश की बेतवा नदी पर मौजूद ये ऐतिहासिक शहर मंदिर और भव्य महलों के लिए पहचाना जाता है। यहां पर रामराजा का प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। यहां पर आप कई सारे मंदिर और पर्यटक स्थल घूम सकते हैं।
सांची स्तूप
सांची मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कुछ किलोमीटर दूरी पर मौजूद है। रायसेन जिले में बसा ये नगर बेतवा नदी के तट पर मौजूद है। इस जगह पर भगवान बुद्ध के अवशेष रखे हुए हैं। यहां की मूर्तियां और स्मारक आपको आकर्षित करने का काम करेगी।
