मध्य प्रदेश में एक से बढ़कर एक सुंदर स्थान मौजूद है। इनमें से एक जगह मां नर्मदा का उद्गम स्थल अमरकंटक भी है। यहां प्रकृति की घाटियों से होकर गुजरती घुमावदार सड़कें पर्यटकों का मनमोह लेती है। जब आप यहां से गुजरेंगे तो आपका ऐसा लगेगा कि आपको यही रुक जाना चाहिए। अगर आप मध्य प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार अमरकंटक की खूबसूरत वादियों का दीदार जरूर करें। चलिए आज हम आपको इस खूबसूरत स्थान के बारे में बताते हैं।
अमरकंटक केवल अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि पवित्रता की वजह से भी पहचाना जाता है। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मौजूद है। समुद्र तल से 1065 मीटर की ऊंचाई पर यह जगह बसी हुई है। यहां से नर्मदा नदी पश्चिम की तरफ और सोन नदी पूर्व की तरफ बहती है।
देखें ये खूबसूरत स्थान
अगर आप मध्य प्रदेश की खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं तो अमरकंटक जा सकते हैं। यहां पर आपको तालाब, ऊंची पहाड़ियां, झरने और शांतिपूर्ण माहौल मिलेगा। यहां मौसम इतना सुहाना रहता है कि आपका दिन बन जाएगा। पर्यटकों के बीच की जगह प्रसिद्ध तीर्थ और पर्यटक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।
जीवनदायिनी है नर्मदा
अमरकंटक से नर्मदा नदी बहती है जिसे जीवनदायिनी कहा जाता है। नर्मदा भगवान शिव की पुत्री है इसलिए उन्हें यह नाम दिया गया है। माता नर्मदा को समर्पित अनेक मंदिर यहां मौजूद हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव और उनकी पुत्री नर्मदा यहां पर निवास किया करते थे।
देखें ये मंदिर
आप अमरकंटक जाएंगे तो आपको नर्मदा कुंड के आसपास कहीं सारे मंदिर बने हुए मिल जाएंगे। इनमें नर्मदा और शिव मंदिर, राम जानकी मंदिर, कार्तिकेय मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, सूर्यनारायण मंदिर, गुरु गोरखनाथ मंदिर और वांगेश्वर महादेव मंदिर शामिल है।
खूबसूरत झरनों का दीदार
अमरकंटक में आपको दूध धारा झरना देखने को मिलेगा जो बहुत ही प्रसिद्ध है। जब यह ऊंचाई से गिरता है तो ऐसा लगता है कि दूध की धारा बह रही है। इसके अलावा सॉकेट की ऊंचाई से गिरने वाला कपिलधारा झरना भी यहां मौजूद है जिसकी अद्भुत सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। यहां माई की बगिया सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर देवी नर्मदा खेला करती थी। यह बगिया नर्मदा कुंड से 1 किलोमीटर की दूरी पर बसी हुई है। इसके अलावा आप जवालेश्वर महादेव मंदिर, सर्वोदय जैन मंदिर और सनसेट पॉइंट भी देख सकते हैं।
