मध्य प्रदेश को भारत का दिल ऐसे ही नहीं कहा जाता। देश के बीचो-बीच होने के साथ-साथ उतना ही खूबसूरत भी है जिसकी वजह से इसे हिंदुस्तान का दिल कहा जाता है। ऐतिहासिक इमारत, मंदिर, मस्जिद, महल या फिर प्राकृतिक स्थल आपके यहां सब कुछ देखने को मिलेगा। यहां पर वाइल्डलाइफ सेंचुरी से लेकर नेशनल पार्क सब कुछ मौजूद है।
मध्य प्रदेश में अगर आप घूमने का प्लान बनाते हैं तो यहां पर बहुत कुछ है जो आपका दिल जीत लेगा। इन जगहों पर आप जब जाएंगे तो इतिहास से लेकर संस्कृति परंपरा और प्रकृति सभी से रूबरू होने का मौका मिलेगा। अगर आप तीन-चार दिन की छोटी सी ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो यहां पर कुछ खास जगह मौजूद है। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।
भोपाल
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है जिसे अपनी विरासत संस्कृति और आधुनिक जीवन के मिश्रण की वजह से पहचाना जाता है। यह झीलों का शहर है जो बहुत ही खूबसूरत है। इसके अलावा यहां पर राजसी मस्जिद भी मौजूद है जो पुराने इतिहास से जुड़ी हुई है। आप यहां भारत भवन, भीमबेटका, बिरला मंदिर, शहीद भवन, वाटर पार्क, वन विहार जैसी जगह घूम सकते हैं।
ओरछा
घूमने के लिए मध्य प्रदेश का ओरछा भी बेस्ट है। बेतवा नदी के तट पर मौजूद दिया जगह अपने मंदिर, किले और महलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां राजाराम मंदिर मौजूद है जिसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली है। इसके अलावा आप चतुर्भुज मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यहां बेतवा नदी साथ चैनलों में विभाजित होती है जिसे सतधारा कहा जाता है।
खजुराहो
खजुराहो मध्य प्रदेश के सबसे बेस्ट पर्यटक स्थलों में से एक है। अगर आप ऐतिहासिक स्थान का दीदार करना चाहते हैं तो यहां पर कई सारे स्थान मौजूद है। खजुराहो में ऐतिहासिक मंदिर मौजूद है जिनमें से कुछ यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि 12वीं शताब्दी तक यहां पर 85 मंदिर मौजूद थे। 13वीं शताब्दी में इनमें से कुछ नष्ट हो गए और अब केवल 22 मंदिर ही परिसर में मौजूद है। यहां हिंदू और जैन मंदिरों की वास्तुकला खास रूप से देखने को मिलती है।
पचमढ़ी
अगर आप प्रकृति के बीच समय गुजारना चाहते हैं तो पचमढ़ी एक बेस्ट जगह है। यह हिल स्टेशन के रूप में मौजूद है जो सतपुड़ा पर्वतमाला की रानी के रूप में पहचाना जाता है। यहां पर आपको कई सारे झरने और वॉटरफॉल देखने को मिलेंगे। यहां भी फल मौजूद है जो 35 मीटर का एक झरना है। यहां पर कुछ गुफाएं भी हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती है।
बांधवगढ़ नेशनल पार्क
बांधवगढ़ नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में मौजूद है। ऐसा कहा जाता है कि पुराने समय में राजा महाराजा यहां पर शिकार करने के लिए आया करते थे। हर जगह को बाघ अभयारण्य के रूप में पहचाना जाता है। यह 448 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां पर एक पहाड़ मौजूद है जिसे बांधवगढ़ कहते हैं। यहां साल और बंबू के वृक्ष मौजूद है। यहां आप कई सारे जीव जंतुओं को पास से देख सकते हैं।