फैमिली के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, बेस्ट रहेंगे दिल्ली के ये स्थान

Author Picture
Published On: 17 August 2025

घूमने फिरने के शौकीन हमेशा किसी न किसी टूरिस्ट प्लेस की तलाश में रहते हैं। आजकल लोगों को वैसे भी छुट्टियां नहीं मिल पाती इसलिए जब मिलती है अब अपनी फैमिली के साथ निकल पड़ते हैं। वर्किंग पेरेंट्स के लिए वैसे भी बच्चों के साथ समय गुजारना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वो छुट्टियों का टाइम नहीं छोड़ते हैं।

अगर आप भी भीड़भाड़ और शोर शराबे के बीच अपनी फैमिली के साथ कहीं जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ शानदार डेस्टिनेशंस के बारे में बताते हैं। यहां जाकर आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं।

घूमें इंडिया गेट

इंडिया गेट एक ऐसी जगह है जहां पर हमेशा चहल-पहल देखने को मिलती है। आप यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक प्लान कर सकते हैं। इंडिया गेट के आसपास खुला हुआ पार्क है और खाने पीने की चीज भी बहुत आसानी से मिल जाती है। शाम के समय यहां रंग बिरंगी रोशनी जगमगाती है जो आपका दिल जीत लेगी।

चिड़ियाघर दिल्ली

दिल्ली का चिड़ियाघर भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां का नेशनल जूलॉजिकल पार्क मानसून के समय काफी हरा भरा रहता है। अगर आप यहां अपनी फैमिली के साथ जाते हैं तो आपका समय कब गुजर जाएगा आपको पता ही नहीं चलेगा। वीकेंड और रविवार पर यहां काफी चहल-पहल देखने को मिलती है।

कुतुब मीनार

घूमने फिरने के लिए ये भी बेस्ट जगह है। बच्चों के साथ आप इन ऐतिहासिक जगह को बहुत अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं। कुतुब मीनार दिल्ली की बड़ी प्लेस पर हरे भरे इलाके में मौजूद है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp