Travel: नर्मदा की लहरों पर करें इको फ्रेंडली सैर, बदली महेश्वर की नावों की सूरत

Author Picture
Published On: 2 July 2025

भोपाल, Travel | मध्य प्रदेश लोगों के बीच हिंदुस्तान के दिल के नाम से प्रसिद्ध है। यहां की संस्कृति, खूबसूरती, पर्यटक स्थल, बोली, पहनावा और खानपान लोगों को काफी आकर्षित करता है। घूमने फिरने के लिए राज्य के अलग-अलग पर्यटक स्थल लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग द्वारा कोई ना कोई खास पहल की जाती रहती है। ऐसा पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जाता है। अब एक बार फिर मध्य प्रदेश टूरिज्म नर्मदा के घाटों को लेकर एक नया प्लान बन चुका है। इससे नर्मदा की खूबसूरती को ओर भी बेहतरीन तरीके से निहारा जा सकेगा।

प्रदूषण मुक्त होगी नर्मदा की सैर

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर महेश्वर का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां केवल आसपास के शहरों से ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैलानी आते हैं। अब यही महेश्वर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बनने वाला है। अब यहां नर्मदा की सैर उन्नत तकनीक वाले फोर्स स्ट्रोक इंजन वाली नाव से करवाई जाएगी। इससे पुरानी नाव की तेज आवाज और इससे होने वाला ऑयल रिसाव बंद हो जाएगा। इससे जलीय जीवों की सेहत भी सुरक्षित रहेगी।

नावों में चल रहा बदलाव

अब तक यहां की 22 नाव में यह बदलाव किया जा चुका है। बता दें कि यह बदलाव केवल महेश्वर ही नहीं बल्कि मंडलेश्वर, बड़वाह, और कसरावद जैसी जगहों पर भी किया जाएगा। नर्मदा किनारे जितने भी क्षेत्र बसे हुए हैं। वहां पर इस मॉडल पर काम किया जाने वाला है। अब अगर आप भी नर्मदा की सैर करने के बारे में सोच रहे हैं तो इको फ्रेंडली बोट से कर सकते हैं।

विदेशी हैं ये इंजन

जानकारी के मुताबिक, इस इको फ्रेंडली प्रोजेक्ट के लिए लगभग 30 इंजन विदेश से बुलवाए गए हैं। इस एक हाई एफिशिएंसी इंजन की कीमत 2 लाख रुपए है। इस इंजन से चलने वाली नाव को चलाने के लिए 40 चालकों को प्रशिक्षित भी किया गया है। अब अगर आप महेश्वर के घाटों पर घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इन इको फ्रेंडली बोट से नर्मदा की सैर कर सकते हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp