लाइफस्टाइल | तुलसी न केवल सेहत के लिए बल्कि बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। तुलसी का इस्तेमाल सालों से त्वचा और बालों को सेहतमंद रखने के लिए किया जा रहा। आम तौर पर तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो की खोपड़ी के इंफेक्शन को होने से रोकते हैं। आपको बता दें कि तुलसी बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। इसके सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है और स्किन की हेल्थ को भी फायदे मिलते हैं। इसलिए हमको तुलसी का सेवन हर रोज करना चाहिए। अगर तुलसी का हेयर मास्क बनाकर अपने बालों में लगाया जाये तो यह बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करता है। प्राचीन समय से ही तुलसी का उपयोग त्वचा और बालों की देखभाल में किया जाता रहा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और इंफेक्शन से बचाते हैं।
तुलसी एक औषधीय पौधा है जो केवल धार्मिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। बालों से जुड़ी कई समस्याओं जैसे डैंड्रफ, बालों का झड़ना, रूखापन आदि को दूर करने में तुलसी बेहद प्रभावशाली साबित हो सकती है।
तुलसी के असरदार तरीके
बालों की समस्याओं के लिए तुलसी (Holy Basil) के असरदार उपयोग के कुछ प्रभावशाली और घरेलू तरीके दिए गए हैं।
तुलसी और दही
आज कल सभी को बालों में डैंड्रफ की समस्या होती है। और अगर आपको भी डैंड्रफ की समस्या है, तो आप तुलसी और दही का इस्तेमाल करें, ये बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। तुलसी और दही का हेयर मास्क बनाकर अपने बालों में लगाने से आपके बालों का झड़ना कम होगा और आपकी खोपड़ी नमीदार रहेगी। इसका पेस्ट बना कर अपने बालों में लगाएं और इसको कम से कम 30 मिनट तक लगाकर रखें।
तुलसी और शहद
तुलसी और शहद हेयर पैक बालों की देखभाल के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। इसमें तुलसी के औषधीय गुण और शहद की नमी बनाए रखने वाली शक्ति मिलकर बालों को चमकदार, मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। तुलसी की पत्तियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। इन्हें मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। अगर पेस्ट गाढ़ा है, तो थोड़ा पानी मिलाकर इसे पतला करें। शहद बालों को नमी प्रदान करता है और उन्हें मुलायम बनाता है। यह पैक बालों में नैचुरल शाइन लाने में मदद करता है। बाल झड़ने की समस्या में भी राहत मिल जाती है।
तुलसी और नारियल
अगर आपकी खोपड़ी हमेशा ड्राई रहती है या बार-बार खुजली की समस्या होती है, तो तुलसी और नारियल तेल का हेयर मास्क एक बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है। यह न सिर्फ खुजली को कम करता है बल्कि बालों को भी पोषण देता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले एक बाउल लें, उसमे 2 चम्मच तुलसी पाउडर लें। और 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों की जड़ों पर लगाएं। 30 मिनट तक लगा रहने दें। जब सूख जाए तो सामान्य पानी से धो लें।
तुलसी और ब्लैक टी
अगर आपके बाल काले नहीं हैं और आप अपने बालों को काला करना चाहते हैं तो आप तुलसी और ब्लैक टी के हेयर मास्क को अपने बालों में लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आप तुलसी की कुछ पत्तियां पानी में उबालें। फिर इसमें 4 चम्मच ब्लैक टी को मिलाएं। इसको अच्छे तरीके से उबालें, और इस को कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इस के ठंडे होने के बाद अपने बालों को इस से धोएं। आपको कुछ दिनों बाद ही इसका परिणाम दिखाई देने लगेगा।
तुलसी और एलोवेरा जेल
अगर ज़्यादातर आपके सिर में खुजली की समस्या बनी रहती है तो आप तुलसी और एलोवेरा का पेस्ट बनाकर अपने बालों में लगा सकते हैं। इससे ये समस्या दूर हो जाएगी क्योंकि तुलसी और एलोवेरा जेल का पेस्ट बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसका हेयर मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले तुलसी की पत्तियों को पीस लें। फिर इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर इसको अपनी खोपड़ी पर लगाएं और इसके सूखने के बाद अपने बालों को पानी से धो लें।
तुलसी का सेवन क्यों है जरूरी
तुलसी के नियमित सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे न केवल स्किन बल्कि बालों की सेहत में भी सुधार होता है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट तुलसी के कुछ पत्ते चबा सकते हैं या तुलसी की चाय पी सकते हैं।
