इंदौर | मध्य प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध राज्यों में से एक है। इसे ऐसे ही हिंदुस्तान की धड़कन नहीं बोलते बल्कि यहां मौजूद चीजें इसे खास बनाने का काम करती है। MP में जब आप घूमने जाएंगे, तो आपको कई सारे पर्यटक स्थल मिल जाएंगे।
घूमने फिरने के धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों के अलावा यहां पर एक्सप्लोर करने के लिए कई सारे मार्केट भी है। आज हम आपके यहां के आर्थिक राजधानी इंदौर के एक मशहूर बाजार के बारे में बताते हैं। यह बाजार अपने परफेक्ट लहंगे साड़ियों और ट्रेडिशनल वियर के लिए मशहूर है।
शीतला माता बाजार
जब भी महिलाओं को किसी खास मौके पर साड़ी या लहंगा पहनना होता है, तो वह अक्सर ट्रेंडी चीज ढूंढने लगती हैं। शीतला माता बाजार में आपको लेटेस्ट फैशनेबल वैरायटी बहुत आसानी से मिल जाएगी। पूजन-पाठ करना हो या फिर शादी की खरीदारी यहां पर आपको हर तरह का सामान मिल जाएगा।
साड़ियों के कलेक्शन के लिए प्रसिद्ध
मध्य प्रदेश का शीतला माता बाजार अपनी लेटेस्ट साड़ियों के कलेक्शन के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर दूर-दूर से महिलाएं खरीदारी करने के लिए पहुंचती है। आपके यहां महेश्वरी सिल्क और चंदेरी जैसी शानदार साड़ियों का कलेक्शन मिल जाएगा। यहां पर लहंगे और शेरवानी भी दूसरे बाजारों से कम कीमत में मिल जाती है।
बजट में करें खरीदी
इस मार्केट से आप अपनी पसंद के बजट में खरीदी कर सकते हैं। साड़ी और लहंगे का आपके यहां जबरदस्त कलेक्शन मिलेगा। इंडियन ट्रेडीशनल वेयर पहनना हो या फिर अफगानी सूट आपके यहां सभी तरह के कपड़े मिल जाएंगे। शादी के खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां पर बहुत ही कम कीमत से साड़ी की खरीदी शुरू की जा सकती है और ये रेंज लाखों तक जाती है।
कैसे जाएं
अगर आप शीतला माता बाजार से खरीदारी करना चाहती हैं, तो यह राजवाड़ा के बिल्कुल पास में है। शहर के किसी भी हिस्से से ऑटो रिक्शा या सिटी बस की सहायता से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है।