भोपाल | मध्यप्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भोपाल समेत प्रदेश के 18 आयुर्वेद कॉलेजों को नए सत्र 2025-26 के लिए मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी केंद्रीय आयुष मंत्रालय और नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM), दिल्ली की ओर से दी गई है।
इन कॉलेजों में 7 सरकारी और 11 प्राइवेट आयुर्वेद कॉलेज शामिल हैं। मंजूरी मिलने के बाद अब प्रदेश में करीब 3 हजार BAMS की सीटों पर एडमिशन हो सकेगा। बाकी के 16 आयुर्वेद कॉलेजों की फाइल अभी अटकी हुई है, जिन पर जल्द फैसला होने की उम्मीद है।
इन कॉलेजों को मिली मंजूरी
भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज को 75 BAMS और 74 PG सीटों की मंजूरी मिली है। इसके अलावा, भोपाल के ही मानसरोवर, रामकृष्ण, सरदार अजीत सिंह और स्कूल ऑफ आयुर्वेद साइंस जैसे प्राइवेट कॉलेजों को 100-100 सीटों की मंजूरी मिली है।
सरकारी कॉलेज
- भोपाल- पं. खुशीलाल शर्मा कॉलेज
- इंदौर- अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज
- उज्जैन- धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज
- जबलपुर- ग्वारीघाट आयुर्वेद कॉलेज
- ग्वालियर- स्वशासी आयुर्वेद कॉलेज
- रीवा- तामरा रोड स्थित आयुर्वेद कॉलेज
- बुरहानपुर- पं. शिवनाथ शास्त्री आयुर्वेद कॉलेज
प्राइवेट कॉलेज
- मानसरोवर आयुर्वेद कॉलेज, भोपाल
- एलएन आयुर्वेद कॉलेज, भोपाल
- रामकृष्ण आयुर्वेद कॉलेज, भोपाल
- डॉ. शंकर दयाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज, भोपाल
- पराशर आयुर्वेद कॉलेज, भोपाल
- सरदार अजीत सिंह आयुर्वेद कॉलेज, भोपाल
- स्कूल ऑफ आयुर्वेद साइंस, रायसेन
- कॉर्पोरेट आयुर्वेद कॉलेज, रायसेन रोड भोपाल
- शुभदीप आयुर्वेद कॉलेज, इंदौर
- अमलतास आयुर्वेद कॉलेज, देवास
- आयुर्वेद संकाय, सीहोर
