भोपाल, MP Famous Market | हम किसी भी जगह पर घूमने चले जाएं, वहां के पर्यटक स्थल संस्कृति लोगों का रहन-सहन और खानपान ही हमें वहां की असली पहचान से रूबरू करवाता है। पर्यटक स्थलों पर जाकर हम वहां की सुंदरता या इतिहास के बारे में तो जान लेते हैं लेकिन जिस जगह पर यह मौजूद है वहां की जानकारी हमें बाजारों से ही मिल सकती है। दरअसल किसी भी शहर का बाजार वहां की संस्कृति और रहन-सहन को पेश करने का काम करता है।
मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जिसे अपनी सुंदर संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों की वजह से पहचाना जाता है। अगर आप यहां घूमने जाएंगे तो आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश के बाजार में शॉपिंग
के शौकीनों के लिए एकदम परफेक्ट हैं। आज हम आपके यहां की आर्थिक राजधानी इंदौर के कुछ बाजारों के बारे में बताते हैं।
एमटी क्लॉथ मार्केट
इंदौर का ये बाजार अन्नपूर्णा रोड पर मौजूद है। इस शहर की सबसे प्रमुख बाजारों में से एक माना जाता है। इसके नाम से ही जाहिर है कि आपके यहां कपड़ों की ढेर सारी वैरायटी मिल जाएगी। आपको मटेरियल खरीदना हो या फिर रेडीमेड कपड़े यहां सब कुछ बहुत आसानी से मिल जाता है।
शीतलामाता बाजार
यह बाजार केवल इंदौर ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में भी बहुत प्रसिद्ध है। आसपास के शहरों से भी लोग यहां लेटेस्ट वैरायटी की साड़ी और लहंगे की खरीदी करने के लिए पहुंचते हैं। महिलाओं के बीच यह बाजार सस्ते और डिजाइनर लहंगे और साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है।
हेरिटेज मार्केट
हेरिटेज मार्केट बहुत ही फेमस है और शहर के केंद्र में मौजूद है। यहां पर आप किसी भी कोने से बहुत आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर आपको फुटवियर का लेटेस्ट कलेक्शन देखने को मिलेगा जो आपका दिल जीत लेगा।
मूलचंद मार्केट
यह इंदौर के प्रसिद्ध राजवाड़ा के पास मौजूद एक मार्केट है। अगर आपको बच्चों के लिए कपड़ों की खरीदी करनी है तो यह बिल्कुल बेस्ट जगह है। आपके यहां लेटेस्ट वैरायटी के कपड़े हर कलर और साइज में बहुत कम कीमत में मिल जाएंगे।
तोपखाना बाजार
इंदौर में मौजूद तोपखाना भाषा अपने लेटेस्ट वैरायटी के कपड़ों से लेकर गहनों तक के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आपको तरह-तरह की एसेसरीज के साथ हैंडीक्राफ्ट का सामान भी बहुत आसानी से मिल जाएगा। घर के उपयोग की लगभग हर वस्तु यहां मिल जाती हैं।
