,

रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन में जोड़े गए 2 अतिरिक्त कोच, यात्रियों को होगा फायदा

Author Picture
Published On: 6 October 2025

पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन में स्थायी रूप से दो अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को कुल 136 अतिरिक्त सीटें और बर्थें मिलेंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एक कोच वातानुकूलित 3 टियर और एक कोच स्लिपर श्रेणी का लगाया गया है। अब इस ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे।

अतिरिक्त कोच के लगने के बाद वातानुकूलित 3 टियर में 64 सीटें/बर्थें और स्लिपर कोच में 72 सीटें/बर्थें यात्रियों को मिलेंगी। यात्रियों को यह सुविधा रानी कमलापति से 7 अक्टूबर 2025 और दानापुर से 8 अक्टूबर 2025 से उपलब्ध होगी।

कोच विवरण

  • 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी
  • 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी
  • 14 शयनयान (स्लीपर) कोच
  • 4 सामान्य श्रेणी कोच
  • 2 एसएलआरडी कोच

इस तरह अब कुल 24 कोचों के साथ ट्रेन यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा की सुविधा देगी।

ट्रेन का संचालन और समय

  • गाड़ी संख्या 01667, रानी कमलापति से दानापुर, द्वि-साप्ताहिक, प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान, अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचती है।
  • गाड़ी संख्या 01668, दानापुर से रानी कमलापति, प्रत्येक बुधवार और रविवार को सुबह 11:00 बजे दानापुर से प्रस्थान, अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचती है।

ठहराव

नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा।

रेलवे की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस स्थायी अतिरिक्त कोच सुविधा का लाभ जरूर उठाएं। ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी के लिए यात्री रेलवे मदद 139 या NTES ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp