भोपाल | स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हो चुकी है। राजधानी भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। इस अवसर पर भोपाल समेत सभी जिला मुख्यालयों पर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में ध्वजारोहण करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जबलपुर में और उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल शहडोल में ध्वजारोहण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण
आयुष मंत्री श्री @Indersinghsjp दमोह जिले में ध्वजारोहण करेंगे
RM: https://t.co/vF8APRBxsh@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh#HarGharTiranga2025 pic.twitter.com/xA7rOfHnhX
— Ayush Department, MP (@ayush_mp) August 12, 2025
मंत्रीगण का जिला वार कार्यक्रम
राज्य सरकार ने 28 जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी है।
- डॉ. कुंवर विजय शाह – रतलाम
- कैलाश विजयवर्गीय – धार
- प्रहलाद सिंह पटेल – भिंड
- राकेश सिंह – नर्मदापुरम
- करन सिंह वर्मा – मुरैना
- उदय प्रताप सिंह – बालाघाट
- सम्पतिया उइके – मंडला
- तुलसीराम सिलावट – बुरहानपुर
- एदल सिंह कंषाना – दतिया
- निर्मला भूरिया – मंदसौर
- गोविंद सिंह राजपूत – नरसिंहपुर
- विश्वास सारंग – खरगौन
- नारायण सिंह कुशवाह – ग्वालियर
- नागर सिंह चौहान – अलीराजपुर
- प्रदुम्न सिंह तोमर – शिवपुरी
- राकेश शुक्ला – श्योपुर
राज्य मंत्रियों की जिम्मेदारी
- चैतन्य काश्यप – राजगढ़
- इन्दर सिंह परमार – दमोह
- कृष्णा गौर – सीहोर
- धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी – खंडवा
- दिलीप जायसवाल – सीधी
- गौतम टेटवाल – बड़वानी
- लखन पटेल – मऊगंज
- नारायण सिंह पंवार – रायसेन
- नरेन्द्र शिवाजी पटेल – बैतूल
- प्रतिमा बागरी – डिंडोरी
- दिलीप अहिरवार – अनूपपुर
- राधा सिंह – सिंगरौली
कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
इंदौर, झाबुआ, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, उज्जैन, देवास, विदिशा, शाजापुर, आगर मालवा, हरदा, नीमच, गुना, अशोकनगर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, रीवा, मैहर, पांढुर्ना, छतरपुर, सतना और उमरिया जिलों में ध्वजारोहण का कार्य संबंधित जिलों के कलेक्टर द्वारा किया जाएगा।
