भोपाल | पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने करणी सेना पर हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान बल प्रयोग नहीं है। इससे हालात सुधरने की बजाय और बिगड़ जाते हैं, और यही इस बार भी हुआ। अजय सिंह ने कहा कि करणी सेना का विरोध अब अन्य जिलों तक फैलने लगा है। ऐसी स्थिति में प्रशासन को चाहिए कि बातचीत से समाधान निकाले ताकि आगे कोई अप्रिय स्थिति न बने।
उन्होंने बताया कि हीरा खरीदी में हुई धोखाधड़ी का मामला उठाने वाला व्यक्ति स्वयं करणी सेना परिवार का सदस्य है। लेकिन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और आरोपी से औपचारिक पूछताछ कर उसे छोड़ दिया।
हालात और बिगड़ गए
अजय सिंह ने आरोप लगाया कि जब करणी सेना के सदस्य थाने में जानकारी लेने पहुंचे, तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे हालात और बिगड़ गए। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया है कि वे इस प्रकरण में व्यक्तिगत रुचि लें, आरोपियों पर कार्रवाई करें और करणी सेना के पदाधिकारियों से संवाद कर शांति बहाल कराएं।
“बल नहीं, संवाद चाहिए!”
मैं करणी सेना पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूँ। हर समस्या का समाधान बल प्रयोग नहीं होता—संवाद और समझदारी से ही हालात काबू में आते हैं। अफसोस की बात है कि प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई ने माहौल को और बिगाड़ दिया है।
मैं मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/IpxwupkABI
— Ajay Singh (@ASinghINC) July 14, 2025
