, ,

हर घर तिरंगा: MP फिर बनेगा राष्ट्रभक्ति की मिसाल, 15 अगस्त तक लहराएगा शान से तिरंगा

Author Picture
Published On: 5 August 2025

भोपाल | आजादी का अमृत महोत्सव जारी है। एक बार फिर MP गर्व और देशभक्ति से सराबोर होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “हर घर तिरंगा” अभियान की गूंज एक बार फिर प्रदेश भर में सुनाई दे रही है। इस वर्ष 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान में हर नागरिक से अपील की गई है कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ ली गई सेल्फी को harghartiranga.com पर अपलोड करें।

यह अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में बसी देशभक्ति की भावना को सार्वजनिक रूप से प्रकट करने का माध्यम बन चुका है। मध्यप्रदेश सरकार ने भी इस राष्ट्रीय मुहिम को ज़मीन तक उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और समाजिक संस्थाओं को इसमें जोड़ा गया है।

दिया यह संदेश

राज्य सरकार की ओर से यह भी संदेश दिया गया है कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व, गौरव और बलिदान की पहचान है। इसे घरों पर फहराकर हम न केवल अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं, बल्कि यह संकल्प भी दोहराते हैं कि मां भारती की शान में कभी कोई कमी न आने देंगे।

हर वर्ग के लोग जुड़ रहे

इस अभियान के ज़रिए समाज के हर वर्ग को जोड़ा जा रहा है- चाहे वो छात्र हों, व्यापारी, किसान, गृहिणी या कोई भी आम नागरिक। जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय निकायों तक को यह निर्देश दिए गए हैं कि तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक कार्यक्रम, रैलियां और जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें।

सरकार ने नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे न केवल स्वयं झंडा लगाएं, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ें, ताकि हर कोना तिरंगे की रोशनी से दमक उठे।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp