, , ,

मोहन सरकार के 2 साल पूरे, प्रदेश स्तरीय बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

Author Picture
Published On: 14 December 2025

MP में भाजपा सरकार के विकास और सेवा के दो वर्ष पूरे होने पर एक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार के दो वर्षों की कार्ययोजना और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई गति हासिल की है। सरकार ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर काम किया और अंत्योदय की सोच को जमीन पर उतारने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचा है, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ है।

सुरक्षा में बड़ी सफलता

बैठक में बताया गया कि प्रदेश को नक्सल हिंसा से मुक्त करने की दिशा में ठोस काम हुआ है। सुरक्षा बलों और प्रशासन के समन्वय से नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया गया, जिससे कई इलाकों में शांति और विकास का रास्ता खुला। सरकार के कार्यकाल में केन-बेतवा लिंक, पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना और ताप्ती वॉटर रिचार्ज जैसी योजनाओं को गति मिली। इन परियोजनाओं से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिली और जल संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिली है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में विस्तार

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 55 पीएम एक्सीलेंस कॉलेज और 52 मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं। कृषि क्षेत्र में भी प्रदेश ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं। दलहन, तिलहन, मक्का और टमाटर उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी स्थान पर पहुंचा है। लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की सहायता दी जा रही है। वहीं नल-जल योजना के जरिए 80 लाख से अधिक घरों में नल कनेक्शन पहुंचाए गए हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

सांस्कृतिक पहचान पर फोकस

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश को लाखों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। ओरछा में राम राजा लोक का निर्माण, कृष्ण पाथेय योजना और सिंगलस्थ 2028 जैसे आयोजनों की तैयारियां प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में कदम मानी जा रही हैं। बैठक के अंत में नेताओं ने आने वाले समय में विकास कार्यों को और तेज करने पर सहमति जताई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सुशासन, सेवा और समावेशी विकास को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp