राजधानी भोपाल में शनिवार को करीब 30 से अधिक इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा नियमित मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्य किए जाने के कारण अलग-अलग समय पर 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। कंपनी ने पहले ही शटडाउन का शेड्यूल जारी कर नागरिकों को जरूरी काम समय रहते निपटाने की सलाह दी है।
बिजली कटौती का असर पुराने भोपाल के कई प्रमुख इलाकों में भी देखने को मिलेगा। गौतम नगर, नारियलखेड़ा, ईदगाह, बैरागढ़ रोड, समरधा, मालवीय नगर और प्रेम नगर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी। इन इलाकों में बड़ी संख्या में रहवासी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं, जिससे दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।
भोपाल
- सुबह 10 बजे से अलग-अलग समय पर शटडाउन
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ओम नगर, सावन नगर, हलालपुरा बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड, आरके रेजीडेंसी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निजामुद्दीन कॉलोनी, सागर स्टेट, सुख सागर कॉलोनी, सच्चिदानंद नगर और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुर इंडस्ट्रियल एरिया, मालवीय नगर और एमएलए क्वार्टर क्षेत्र में सप्लाई बाधित रहेगी।
दोपहर बाद भी कई इलाकों में कटौती
- सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक पृथ्वी कोर्टयार्ड, समरधा, लिबर्टी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
- दोपहर 1 से 3 बजे तक बैरागढ़ के एफ वार्ड, वन ट्री हिल और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।
- दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक गौतम नगर, नारियलखेड़ा, पीपल चौराहा, प्रेम नगर, गणेश नगर, ब्राइट कॉलोनी, ईदगाह, नीलकंठ कॉलोनी, सहारा परिसर, मौलाना आजाद कॉलोनी और नियामतपुरा में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
सावधानी बरतने की अपील
बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी भरने, मोबाइल और इन्वर्टर चार्ज करने जैसे जरूरी कार्य पहले से कर लें। खासकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और छोटे उद्योगों को अपने काम की योजना समय के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है। कंपनी का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। यदि मौसम या तकनीकी कारणों से समय में बदलाव होता है तो इसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।
