MP Congress : भोपाल में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और विधायक बाला बच्चन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के दो साल के कार्यकाल को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गृह विभाग अपने पास रखना प्रदेश के लिए भारी पड़ गया है। कानून व्यवस्था संभालने में सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।बाला बच्चन ने कहा कि सरकार विकास और जनसेवा के बड़े दावे कर रही है, लेकिन हकीकत में यह सब केवल प्रचार तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दो वर्षों में प्रदेश ने विकास नहीं, बल्कि कर्ज और अव्यवस्था देखी है। आम नागरिक पर औसतन पचास हजार रुपये का कर्ज लद चुका है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती चली गई है।
पुलिस पर सवाल
पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस बल पर नियंत्रण खत्म हो चुका है। हिरासत में मौतों के मामलों में बढ़ोतरी, पुलिसकर्मियों पर दर्ज आपराधिक प्रकरण और थानों तक का जेल पहुंच जाना हालात की गंभीरता दिखाता है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस खुद असुरक्षित है, तो जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
सरकार की आंखों पर पट्टी है, प्रशासन सो रहा है, जनता त्राहि-त्राहि को मजबूर है!
भाजपा शासन में अजब-गजब पुलों का निर्माण जनता के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। सीहोर में बने रेलवे ओवरब्रिज में व्याप्त अनियमितताओं और आम नागरिकों को हो रही परेशानियों को लेकर जिला कांग्रेस… pic.twitter.com/IDwOdLlNFI
— MP Congress (@INCMP) December 13, 2025
महिला सुरक्षा पर चिंता
महिला सुरक्षा को लेकर भी बाला बच्चन ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एक ओर योजनाओं पर हजारों करोड़ खर्च किए जा रहे हैं, दूसरी ओर अपराध के आंकड़े डराने वाले हैं। रोजाना औसतन कई महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं, हजारों बेटियां लापता हैं और मामलों में न्याय मिलने में सालों लग रहे हैं।
महिला अपराधों के मामले में मोहन सरकार पूरी तरह फिसड्डी साबित हुई है! साल दर साल अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है!
सरकार की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि हर रिपोर्ट में दुष्कर्म के आंकड़े तक अलग-अलग बताए जा रहे हैं!#अधोगति_की_ओर_मध्यप्रदेश pic.twitter.com/l28oOV0e46
— MP Congress (@INCMP) December 13, 2025
