,

MP में सांप की तरह था नक्सलवाद, पुलिस ने फन कुचल दिया; IPS सर्विस मीट में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Author Picture
Published On: 16 January 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP में नक्सलवाद पर कड़ा और प्रतीकात्मक बयान देते हुए इसे सांप से तुलना की। उन्होंने कहा कि अगर किसी को मखमल के गद्दे पर सुलाया जाए और उसी कमरे में सांप घूमते रहें, तो चैन की नींद कैसे आ सकती है। यही हाल नक्सलवाद का था। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि पुलिस ने इस खतरे को समझा और सांप का फन कुचलते हुए नक्सल मूवमेंट को पूरी तरह समाप्त कर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित आईपीएस सर्विस मीट को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस सेवा को समाज के लिए समर्पण की मिसाल बताते हुए कहा कि पुलिस अपने परिवार और निजी जीवन को पीछे छोड़कर जनता की सुरक्षा के लिए काम करती है।

MP में सांप की तरह था नक्सलवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के समय भारत और पाकिस्तान दोनों स्वतंत्र हुए, लेकिन फर्क यह रहा कि पाकिस्तान में बार-बार तख्तापलट हुए, जबकि भारत में लोकतंत्र मजबूत बना रहा। इसमें आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग जरूरी हैं, लेकिन पुलिस की चुनौतियां सबसे अलग और कठिन होती हैं।

डॉ. यादव ने साफ शब्दों में कहा कि मध्यप्रदेश में संगठित अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि प्रदेश को आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से आदर्श राज्य बनाए रखने का लक्ष्य लेकर काम करें। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि जल्द ही पुलिस विभाग में प्रमोशन को लेकर अच्छी खबर मिलेगी और पर्याप्त भर्तियां भी की जाएंगी।

चुनौतियों के बीच ड्यूटी निभा रही पुलिस

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की ड्यूटी में हर दिन नई चुनौतियां आती हैं, इसके बावजूद पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 सरकार और पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा है और नए अनुभवों के साथ प्रदेश आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस राष्ट्रविरोधी ताकतों को जड़ से खत्म करने में जुटी है। नशा विरोधी अभियानों में भी पुलिस लगातार सराहनीय परिणाम दे रही है। साइबर अपराधों सहित संगठित गिरोहों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है।

MP पुलिस

डॉ. यादव ने कहा कि नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश पुलिस देश के लिए आदर्श उदाहरण बन रही है। उन्होंने नक्सलवाद के पूर्ण सफाए के लिए पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि देशभक्ति और जनसेवा की भावना के साथ प्रदेश को आंतरिक सुरक्षा का मॉडल राज्य बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp